फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bike riders snatch mobile Kashmiri student Mandi Gobindgarh

मंडी गोबिंदगढ़ में बाइक सवारों ने कश्मीरी विद्यार्थी से मोबाइल छीना

Tue, 16 Feb 2021 10:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Bike riders snatch mobile Kashmiri student Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़। अमलोह रोड इलाके में सोमवार को एक यूनिवर्सिटी के कश्मीरी विद्यार्थी से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। वहीं मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रकाश लाइट हाउस पर एक नौसरबाज बाइक पर आया। युवक दुकान मालिक का मोबाइल उठाकर भाग निकला। उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थी अब्दुल बातिश ने बताया कि अमलोह रोड से बाइक सवार युवकों की धरपकड़ करते वक्त वह खुद भी जख्मी हो गया। वह सुभाष नगर में अपने पीजी से अमलोह रोड से यूनिवर्सिटी जा रहा था। रास्ते में उसे फोन आया। इसी दौरान युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। जब उसने युवक को पकड़ना चाहा तो वह उसे धक्का देकर फरार हो गए। मोबाइल लेकर भाग रहे युवकों का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। इसकी सूचना थाना मंडी गोबिंदगढ़ में दे दी गई है। मामले की जांच थानेदार हरी प्रकाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed