फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bike riders fired at scooter mechanic in Ludhiana

लुधियाना में बाइक सवार युवकों ने स्कूटर मैकेनिक पर दागीं गोलियां

Mon, 01 Mar 2021 07:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Bike riders fired at scooter mechanic in Ludhiana
जमालपुर की एचई कालोनी में दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने स्कूटर मैकेनिक गुरविंदर सिंह धन्ना पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में वह बाल-बाल बच गया। एक गोली स्कूटर मैकेनिक को छूकर निकल गई। गोली चलते ही अफरा तफरी गच गई। इसका फायदा उठाकर बाइक सवार भाग निकले। सूचना पर एडीसीपी 4 रूपिंदर कौर सरां, एसीपी सुरिंदर मोहन, थाना पोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना फोकल प्वाइंट में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसकी घर के नीचे ही धन्ना ऑटो सेंटर के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह वह सोमवार को भी वर्करों के साथ काम कर रहा था। करीब 10.30 बजे दो बाइक सवार आए। उनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे टोपी। आते ही पीछे बैठे युवक ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पहले उन्हें लगा कि किसी युवक ने बुलेट से पटाखा बजाया है लेकिन जब एक गोली उनके सिर के पीछे वाले हिस्से को छूकर निकली तो उन्होंने भागकर जान बचाई। पास खड़े गुरविंदर सिंह दीपा ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गाड़ी धुलवाने आए चश्मदीद गुरविंदर सिंह दीपा ने बताया कि उन्होंने गाड़ी खड़ी की ही थी कि अचानक से गोलियां चलनी शुरू हो गई। जब उन्होंने गुरविंदर को घायल देखा तो तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए। उसके सिर को गोली छूकर निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के साथ चल रहा है संपत्ति विवाद
गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसका अपने भाई के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। उसका छोटा भाई उसके माता-पिता के साथ मिलकर उसपर प्रॉपर्टी छोड़ने का दबाव बना रहा है। अदालत ने भी उसके हक में फैसला सुनाया था। अब भाई उसकी प्रॉपर्टी छीनना चाहता था। उसे लगातार धमकियां दी जा रही थीं। गुरविंदर ने आरोप लगाया कि उसने इस संबंधी पुलिस में भी शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की।

एडीसीपी 4 रूपिंदर कौर सरां का कहना है कि घटनास्थल से तीन खोल बरामद किए गए हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि गुरविंदर का अपने भाई के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित का भाई चार दिन से लापता है। उसका फोन भी बंद है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed