फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bhupinder Singh arrested at Bastara toll plaza in Karnal hails from village Bhattian in Ludhiana 

करनाल में आतंकियों की गिरफ्तारी: घर से हजूर साहिब जाने की कहकर निकला था भूपिंदर, गिरफ्तारी से इलाके के लोग भी हैरान

Thu, 05 May 2022 09:58 PM IST
निवेदिता वर्मा विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 May 2022 09:58 PM IST
सार

भूपिंदर सिंह के इलाके के लोगों का कहना है कि भूपिंदर ऐसा नहीं है। पूरा परिवार अच्छा और मिलनसार है। हर व्यक्ति से हंसते हुए ही पूरा परिवार मिलता था। कहीं न कहीं भूपिंदर सिंह को फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
Bhupinder Singh arrested at Bastara toll plaza in Karnal hails from village Bhattian in Ludhiana 
पकड़ा गया आतंकी भूपिंदर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करनाल के बरताड़ा टोल प्लाजा पर गुरुवार सुबह गिरफ्तार किए गए पंजाब के चार संदिग्ध आतंकियों में से भूपिंदर सिंह लुधियाना के गांव भट्टियां का रहने वाला है। भूपिंदर की गिरफ्तारी से इलाके के लोग काफी हैरान हैं। भूपिंदर सिंह बुधवार रात को परिवार वालों से बोलकर गया था कि वह कुछ दोस्तों के साथ हजूर साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहा था। मगर परिवार वालों को गुरुवार दोपहर को मीडिया से भूपिंदर की गिरफ्तारी का पता चला।

विज्ञापन


भूपिंदर सिंह का नाम संदिग्ध आतंकियों में आने के बाद लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस की कई टीमें बाद दोपहर भूपिंदर सिंह के घर पहुंच गईं। पूरे घर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद खाली प्लाट में सर्च अभियान भी चलाया गया और इसके साथ साथ आसपास का एरिया भी छाना गया। 
विज्ञापन


भूपिंदर सिंह के इलाके के लोगों का कहना है कि भूपिंदर ऐसा नहीं है। पूरा परिवार अच्छा और मिलनसार है। हर व्यक्ति से हंसते हुए ही पूरा परिवार मिलता था। कहीं न कहीं भूपिंदर सिंह को फंसाया जा रहा है। इलाका निवासियों का कहना है कि अब यह नहीं कह सकते कि करनाल में क्या हालात बने और क्या सामान भूपिंदर सिंह और उसके साथियों से बरामद हुआ। इलाके के सरपंच निरवय सिंह ने बताया कि भूपिंदर के पिता से बात हुई है उन्होंने यही बताया है कि भूपिंदर घर से हजूर साहिब माथा टेकने जाने के लिए बोलकर गया था। उसके बाद उन्हें कुछ नहीं पता। सरपंच ने बताया कि पूरा परिवार अच्छे तरीके से रहता है कभी ऐसा भी नहीं लगा कि कोई उनके घर संदिग्ध लोगों का आना जाना हो। बाकी करनाल में क्या हुआ कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

बम स्कवायड की टीमों ने साथ वाला खाली प्लाट और एरिया छाना

जैसे ही पता चला कि भूपिंदर सिंह लुधियाना का है तो कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी तुरंत काम पर लग गए और पता लगाने लगे कि भूपिंदर कहां का रहने वाला था। जब पता चला कि भूपिंदर भट्टियां गांव का है तो पुलिस की टीमें उधर घूमने लगीं। जब बाद दोपहर पता चला कि भूपिंदर कहां रहता है तो हूटर मारती हुई गाड़ियां वहां पहुंचने लगी। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ डॉग स्कवायड और बम निरोधक दस्ता भी वहां पहुंच गया। बम निरोधक दस्ते की तरफ से साथ खाली प्लाट में पूरी तरह से छानबीन की गई। प्लाट का पूरा कोना-कोना जांचा गया। इसके साथ-साथ घर के बाहर ग्रीनरी वाली जगह पर लगे सीवरेज के ढक्कन को भी खोला गया और चेक किया गया। इसके साथ ही गली में भी पूरी तरह से जांच की गई। वहां पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि अभी सिर्फ इनपुट मिलने के बाद जांच की जा रही है, परिवार से पूछताछ की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed