Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bhullar withdraws petition challenging CBI's jurisdiction.

Ludhiana News: सीबीआई के अधिकार क्षेत्र पर भुल्लर ने याचिका वापस ली

Mon, 12 Jan 2026 07:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Bhullar withdraws petition challenging CBI's jurisdiction.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने चंडीगढ़ में सीबीआई के अधिकार क्षेत्र को लेकर दायर याचिका वापस ले ली है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें स्पष्ट किया कि वे अब चार्जशीट को चुनौती देने के लिए नई और व्यापक याचिका दाखिल कर सकते हैं।
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस नीरजा कुलवंत कलसन की खंडपीठ के समक्ष भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सीबीआई ने चंडीगढ़ में अपने अधिकार क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की गहन जांच पूरी कर ली है और जवाबी हलफनामा दाखिल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मूल प्रश्न यह है कि क्या दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम के तहत चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश माना जाएगा और क्या इसी आधार पर सीबीआई को पूर्ण अधिकार प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

भुल्लर की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि याचिका उस समय दायर की गई थी जब जांच लंबित थी लेकिन अब सीबीआई द्वारा जांच पूरी कर चालान पेश किया जा चुका है। अधिवक्ता ने कहा कि नई याचिकाएं इसलिए अधिक व्यापक होंगी क्योंकि उनके खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। एक आय से अधिक संपत्ति और दूसरा कथित ट्रैप से संबंधित मामला है। अदालत ने भुल्लर को नई याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed