{"_id":"579cd83e4f1c1bab0b21e12b","slug":"bhattal-bhattal-in-ludhiana-ludhiana-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में आए तो अकाली, भाजपा, आप के कारनामों की कराएंगे जांच : भट्ठल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में आए तो अकाली, भाजपा, आप के कारनामों की कराएंगे जांच : भट्ठल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में वर्करों को संबोधित करती बीबी राजिंदर कौर भठ्ठल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की ओर से शनिवार को सिमरन पैलेस में लुधियाना दक्षिण हलका के वर्करों की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं।
इस दौरान भट्ठल ने साफ किया कि यदि पंजाब में अगली सरकार कांग्रेस की बनी तो तुरंत ही एक उच्चस्तरीय कमेटी बना कर अकाली भाजपा और आप के काले कारनामों की जांच कराई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
भट्टल ने सवाल उठाया कि आखिर बादल सरकार और कितने किसानों की आत्महत्या करने के बाद जागेगी। पिछले दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने राज्यसभा में आंकड़ों के हवाले से बताया था कि 2016 में बीते कुछ महीनों में पंजाब में 56 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सभा में दिए गए आंकड़े संबंधित राज्यों के बारे में हैं, जिनमें पंजाब भी शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साल 2015 में किसानों द्वारा आत्महत्या के 46 मामले सामने आए थे। इस प्रकार से 2016 में किसानों की आत्महत्या के मामलों में 10 की बढ़ोतरी तो पहले ही हो चुकी है। इसके बावजूद सरकार किसानों की बदहाली को लगातार नजरंदाज कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है और राज्य के लोगों ने 2017 विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा के खिलाफ वोट देकर इस सरकार को चलता करने का मन बना लिया है। इस अवसर पर कई कांग्रेसी नेता और वर्कर मौजूद रहे।