फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bhagat Singh photo in voter list in ludhiana Election Commission calls claim misleading

वोटर लिस्ट में भगत सिंह की तस्वीर!: लुधियाना में वोटर की फोटो की जगह लगी मिली, चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक दावा

Mon, 12 Oct 2026 01:39 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Mon, 12 Oct 2026 01:39 PM IST
सार

मामला विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पूर्वी (हलका नंबर 60) की मतदाता सूची के भाग नंबर 38 में मतदाता क्रमांक 422 से संबंधित था। प्रशासन ने बताया कि संबंधित फोटो पुरानी मतदाता सूची से ड्राफ्ट सूची में शामिल हुई थी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों के सत्यापन के दौरान इस गलती को चिह्नित किया गया।

विज्ञापन
Bhagat Singh photo in voter list in ludhiana Election Commission calls claim misleading
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

लुधियाना के पूर्वी विधानसभा इलाके की मतदाता सूची में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां बूथ संख्या 38 पर दर्ज एक मतदाता के नाम के समक्ष महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर लगी मिलने का सनसनीखेज दावा किया गया है।  
विज्ञापन


हालांकि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इस दावे को भ्रामक बताया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह त्रुटि पुरानी मतदाता सूची से 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में आ गई थी। इस गलती को विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान पहले ही ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल बूथ नंबर-38 पर क्रम संख्या 422 पर रजिस्टर्ड अमन कुमार का नाम है, जिनकी वोट के सामने भगत सिंह की फोटो लगी है। जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय तलवाड़ ने बताया कि केवल यही एक स्थान नहीं, बल्कि इसी मतदान केंद्र पर अन्य आठ क्रमों पर भी गंभीर रूप से त्रुटिपूर्ण तस्वीरें दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष नवंबर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने दावा किया था कि एक ही ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर का उपयोग अलग-अलग नामों से राज्य के दस विभिन्न बूथों पर बाइस बार किया गया था। हालांकि, बाद में कुछ प्रभावित मतदाताओं ने स्पष्ट किया था कि उनके व्यक्तिगत विवरण और पहचान पत्र पूर्णतया वास्तविक थे, किंतु सूचियों के डिजिटाइजेशन या प्रकाशन के दौरान उनकी प्रविष्टियों के साथ गलत तस्वीरें जुड़ गई थीं। 


कांग्रेस नेता संजय तलवाड़ ने लुधियाना ईस्ट के संपूर्ण 235 पोलिंग बूथों की मतदाता सूचियों की व्यापक जांच की अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि इस तरह की चूकें लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता पर सीधा आघात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed