फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Basmati to breathe life into the farmers economy

किसानों की आर्थिकी में जान फूंक रहा बासमती

Thu, 07 Nov 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 07 Nov 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
Basmati to breathe life into the  farmers economy
बासमती की खेती किसानों के लिए खरा सोना साबित हो रही है। अक्तूबर के शुरू में खुले बाजार में भाव 3200 से 3300 रुपये के बीच था, यह अब बढ़ कर 4500 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन


अभी इसमें 25 फीसदी तक की और तेजी आने का अनुमान है। माहिरों का तर्क है कि किसानों को प्रति एकड़ धान के मुकाबले बासमती में 25 से 30 हजार रुपये अधिक आमदनी हो रही है।
विज्ञापन


 पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के महासचिव गुरदीप सिंह चीमा कहते हैं कि बासमती की कीमतों में अभी 25 फीसदी तक का और उछाल आ सकता है। इससे किसानों की आमदनी बेहतर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर एशिया की प्रसिद्ध अनाज मंडी खन्ना में बासमती क्वालिटी के अनुसार 3300 रुपये से लेकर 4500 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जा रहा है। पिछले साल कीमत 2900 से लेकर 4215 के स्तर तक रही थी।

मार्केट कमेटी के सचिव दर्शन कुमार ने कहा कि मंडियों में बासमती की फसल इस बार जल्द शुरू हो गई। मंडी में पिछले साल से ज्यादा बासमती आने की उम्मीद है।

 दर्शन ने कहा कि अब तक खन्ना मंडी में 67 हजार क्विंटल बासमती की खरीद हो चुकी है। दो महीने तक इसकी आमद जारी रहेगी। कई किसान बासमती को काट कर घर में रख लेते हैं।

भाव बेहतर मिलने पर मंडियों में लेकर आते हैं। उधर गांव जातिवाल निवासी किसान जगदीप सिंह, गुरमेल सिंह और मलकीत सिंह ने कहा कि बासमती में मेहनत का पूरा पैसा वसूल हो रहा है। इससे उनकी आमदनी में इजाफा हुआ है।


 फेडरेशन ऑफ पंजाब आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन बाल कृष्ण ने कहा कि विश्व बाजार में मांग के कारण निर्यातक लगातार खरीद कर रहा है। दूसरे सरकार ने उनको करों में राहत दी है।

इससे निर्यातक विश्व बाजार में प्रतिस्पर्धा कर पा रहा है और पंजाब से बासमती का निर्यात बढ़ने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed