फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Barnala's Akshdeep will run in Olympics today, prayers in the village

Ludhiana News: ओलंपिक में आज दौड़ेंगे बरनाला के अक्षदीप, गांव में अरदास

Wed, 31 Jul 2024 08:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
Barnala's Akshdeep will run in Olympics today, prayers in the village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। पेरिस ओलंपिक में बरनाला के अक्षदीप वीरवार को पैदल चाल (वॉकिंग रेस) मुकाबले में हिस्सा लेंगे। उनका इवेंट 11 बजे शुरू होगा। अक्षदीप सिंह बरनाला के गांव काहनेके के रहने वाले हैं। उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। उसके परिवार और गांव वालों ने बुधवार को अक्षदीप के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गांव के गुरुद्वारा साहिब में अरदास की। उनके माता-पिता कोच ने बताया कि अक्षदीप सिंह 2014 से वॉकिंग रेस का अभ्यास कर रहे हैं। अपने खेत के कच्चे रास्तों और गांव की सड़कों पर की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि वह ओलंपिक में भाग ले रहा है। रांची में आयोजित 10वीं इंडियन ओपन वॉकिंग रेस में अक्षदीप सिंह ने 20 किमी वॉकिंग रेस को 1 घंटे 19 मिनट 55 सेकेंड में पूरा कर न सिर्फ जीत हासिल की थी, बल्कि नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। इसके बाद उन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। अक्षदीप चार साल से बेंगलुरु स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed