फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bains, brothers, AAP, join, rumour

आप से हाथ मिलाने की चर्चा केवल अफवाह : बैंस

Mon, 11 Jan 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 11 Jan 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
bains, brothers, AAP, join, rumour
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एवं बलविंदर सिंह बैंस ने आम आदमी पार्टी से हाथ मिलाने की बातों को नकारा है। आम आदमी पार्टी और टीम इंसाफ के बीच बातचीत की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है। 14 जनवरी को माघी मेले पर आप की कांफ्रेंस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस मेले में बैंस ब्रदर्स आप से हाथ मिला सकते हैं, लेकिन फिलहाल बैंस ने इससे इंकार किया है। विधायक बंधुओं ने कहा कि माघी मेले में कोई भी सियासी धमाका नहीं करने जा रहे। यह सब अफवाह हैं। बैंस ने इतना माना कि आप नेताओं से बातचीत सार्थक दिशा में आगे बढ़ रही है। सोमवार को दाना मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कांफ्रेंस में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एवं बलविंदर सिंह बैंस ने कहा कि उनका फोकस लुधियाना और आसपास की 20 विधानसभा सीटों पर ही रहेगा। इसके लिए उम्मीदवार चुने जा चुके हैं। जल्द ही नाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। पंजाब में जहां भी अच्छी छवि व आधार रखने वाले उम्मीदवार मिलेंगे, उन्हें मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन



विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एवं बलविंदर सिंह बैंस ने टीम इंसाफ का नया विंग बनाने का एलान किया है। इनमें रविंदर सिंह कलसी को विद्यार्थी विंग का चेयरमैन, दर्शप्रीत सिंह उबी को उप चेयरमैन, मनराज सिंह ठुकराल को प्रधान, अब्बास मोहम्मद को अल्पसंख्यक विंग का चेयरमैन, सिराज मोहम्मद को प्रधान, रमणदीप सिंह रामा को बीसी विंग का चेयरमैन, राजविंदर सिंह भोला मठाड़ू को प्रधान, बाबू लाल यादव को प्रवासी विंग का प्रधान, सोनू आहूजा और राजविंदर सिंह डिंपी को व्यापार विंग का उप चेयरमैन बनाया गया है। आम आदमी पार्टी से हाथ मिलाने की बातों को नकारा है। बैंस ने कहा कि पंजाब पर डेढ़ सौ लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है। टीम इंसाफ बादलों द्वारा देश-विदेश में इकट्ठा की गई संपत्ति की जानकारी हासिल कर रही है। इस विवरण को तीन माह के भीतर जनता के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed