{"_id":"dc0f4fcc6a22a58cdeec254e7f52ee3b","slug":"bags-filled-with-three-lakh-thirty-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन लाख से भरा बैग उड़ाया, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन लाख से भरा बैग उड़ाया, मामला दर्ज
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 19 Oct 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
पक्खोवाल रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़ कर अज्ञात ने 3.60 लाख रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मल्होत्रा टेंट हाउस हैबोवाल के संचालक हरप्रीत सिंह कैश जमा कराने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में पक्खोवाल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में गए।
उन्होंने दोपहर को करीब 12 बजे अपनी कार बैंक के बाहर पार्क की और 1.30 लाख रुपये जेब में डालकर बाकी रकम बैग में डालकर कार की सीट के नीचे रख दी।
सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण कैश जमा न होने पर वह बाहर आ गए।
कुछ ही देर बाद वह दोबारा बैंक में यह पूछने गए कि किसी अन्य शाखा में रकम जमा हो सकती है।
पांच मिनट बाद जब वे बाहर आए तो देखा कि बैग कार से गायब है। हरप्रीत ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। किसी ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ा लिया था। बैंक के बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।