फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   badal, cm in mansa, mansa cm

लुधियाना मामले की जांच शुरू के बाद कांग्रेस के धरने का कोई तुक नहीं : बादल

Sat, 15 Oct 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sat, 15 Oct 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
badal, cm in mansa, mansa cm
सरदूलगढ़ में लोगों की शिकायतें सुनते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व अन्य  - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के पंजाब विरोधी कदमों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस ने धार्मिक, आर्थिक व सामाजिक तौर पर प्रांत का न पूरा हो सकने वाला नुकसान किया है। 
विज्ञापन


शनिवार को सरदूलगढ़ में संगत दर्शन के दौरान उन्हाेंने लोगों से चुनाव के दौरान उम्मीदवारों का चुनाव करते समय दुश्मन व दोस्त पार्टियों की पहचान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के पानी को अन्य राज्यों को दिया और कांग्रेस की केंद्र की पिछली सरकार ने पड़ोसी राज्यों को उद्योग के क्षेत्र में विशेष सहूलियतें मुहैया करवाकर राज्य के उद्योग की कमर तोड़ने का प्रयास किया। इन नीतियों के कारण ही देश का किसान खुदकुशी कर रहा है।  
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी को दिशाहीन बताते हुए उन्होंने कहा कि आप भी राज्य के पानी को छीनने के लिए कांग्रेस के रास्ते चल पड़ी है। आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के पानी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का नापाक गठजोड़ अपने मकसद में सफल हो गया तो पंजाब की धरती बंजर हो जाएगी। उन्होंने दोनों पार्टियों से लोगों को सावधान करते हुए इनको मुंह न लगाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंचायती जमीन के लिए गांवों को पहल के आधार पर ट्यूबवेल कनेक्शन देने का एलान किया। उन्होंने सरदूलगढ़ हलके के गांवों को पंचायती जमीन के लिए दिन में कनेक्शन जारी करने का काम मुकम्मल करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री की कोठी के बाहर धरना देने के सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए है। प्रांतीय पुलिस के डीजीपी इस घटना की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। जांच के बावजूद कांग्रेस की ओर से जिद पर पर अड़े रहना गलत है। 

वीरांगनाओं की ओर से किए जा रहे घेराव के संबंध में उन्होंने कहा कि उनको जमीन के बदले नगद राशि देने के आदेश जारी कर दिए गए। कर्ज माफी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बैंक कर्ज को माफ करना प्रांतीय सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। अकाली-भाजपा सरकार ने किसानों के ट्यूबवेल के बिल माफ किए हैं। अब तक करीब 50,000 करोड़ के बिलों का भुगतान सरकारी खजाने में से किया गया है।


शनिवार को मुख्यमंत्री ने गांव आहलुपुर, सरदूलेवाला, फत्त्ता मालोका, कुसला व रायपुर में संगत दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दर्जन से अधिक पंचायतों को विकास के लिए ग्रांट जारी की। मौके पर राज्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, डीसी वरिंदर शर्मा, एसएसपी मुखविंदर सिंह, प्रेम अरोड़ा के अलावा कई अकाली नेता मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed