फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   baba satnam is new chief of dera bhaniyarawala

बाबा सतनाम बने भनियारावाला के अगले डेरा मुखी

Mon, 13 Jan 2020 10:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
baba satnam is new chief of dera bhaniyarawala
फोटो-13आरपीडी1पी-बाबा प्यारा सिंह के बड़े सुपुत्र को डेरा मुखी बनाती हुई संगत। - फोटो : ROPAR
सर्व धर्म सत्कार तीर्थ धर्मकलां अस्थान भनियारा वाली इतिहासगढ़ साहिब में ब्रह्मलीन बाबा प्यारा सिंह भनियारां वालों को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह करवाया गया। इसमें बड़ी संख्या में राजनीतिक व प्रभावशाली लोगों के अलावा डेरे से जुड़े भगतों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बाबा प्यारा सिंह दल और संगत ने बाबा प्यारा सिंह के बड़े बेटे बाबा सतनाम सिंह को अगला डेरा मुखी घोषित किया।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दुलों ने कहा कि जातिवाद के खिलाफ बाबा प्यारा सिंह ने हमेशा लड़ाई लड़ी। यही मुख्य कारण था कि उन पर कई बार हमले हुए हैं, लेकिन बाबा प्यारा सिंह ने अपनी सेवा जारी रखी। इस दौरान शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष संजीव घनौली ने कहा कि बाबा ने सनातन धर्म के स्तर को ऊंचा उठाया है, अपने जीवन काल के दौरान कई मंदिरों का निर्माण करवाना बहुत गर्व की बात है। इस मौके पर सुखदेव सिंह व ओंकार सिंह, समाजसेवी नितिन नंदा, एडवोकेट चरनजीत घई, बीएसपी नेता रामपाल अबियाणा, जसपाल सिंह राणा, परमजीत सिंह कैंथ, डेरा सचिव सोहण सिंह, मोहन सिंह धमाणा, जसपाल सिंह गड्डू, अवतार सिंह, डॉ. रवि कुमार, मक्खण सिंह सजूरतापुर, सतीश डमाणा और सरबण फर्जी उपस्थित थे।
विज्ञापन

राजनीतिक और प्रभावशाली लोगों ने बाबा प्यारा सिंह को अंतिम विदाई देने के बाद अगले डेरा मुखी और डेरे से जुड़ी संगत की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए सरकार से डेरे में पहले की तरह सुरक्षा इंतजाम देने की मांग की है। इस दौरान राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलों ने कहा कि डेरे को पहले की तरह सुरक्षा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना अध्यक्ष घनौली ने कहा कि बाबा प्यारा सिंह और उनके परिजन कट्टरपंथियों की हिट लिस्ट में है। डेरे में वाजिब सुरक्षा अति जरूरी है। इस दौरान डेरे के अगले मुखी बाबा सतनाम सिंह ने कहा कि डेरे में पहले की तरह धार्मिक कार्यक्रम और सेवा निर्विघ्न चलती रहेगी। वह डेरा मुखी नहीं बल्कि संगत के सेवक है। उन्होंने कहा कि बाबा प्यारा सिंह जी के निधन के बाद सुरक्षा वापस ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed