फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Baba Fateh Singh, Guru Nanak, and Surjit Hockey Academy have reached the semi-finals.

Ludhiana News: बाबा फतेह सिंह, गुरुनानक और सुरजीत हॉकी एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची

Sat, 27 Dec 2025 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Baba Fateh Singh, Guru Nanak, and Surjit Hockey Academy have reached the semi-finals.
लुधियाना। आर्यन कप अंडर-14 हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में इस बार बाबा फतेह सिंह हॉकी अकादमी हरचोवाल (गुरदासपुर), गुरु नानक हॉकी अकादमी चहल कलां (गुरदासपुर), सुरजीत हॉकी एकेडमी जालंधर और पीआइएस मोहाली ने अपनी जगह पक्की कर ली है। यह टूर्नामेंट पीएयू एस्ट्रो टर्फ, लुधियाना में चल रहा है।
विज्ञापन

-पहला मैच:
गुरु नानक हॉकी अकादमी चहल कलां ने स्पोर्ट्स क्लब किला रायपुर को 2-1 से हराया। 35वें मिनट में पहला फील्ड गोल और 45वें मिनट में जोबनप्रीत सिंह का दूसरा गोल चहल कलां की बढ़त बन गया। किला रायपुर के आशी ने 47वें मिनट में गोल कर अंतर घटाया। समरप्रीत सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

-दूसरा मैच: बाबा फतेह सिंह हॉकी अकादमी और मालवा हॉकी अकादमी, लुधियाना के बीच कांटे का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। मनरूप सिंह ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गोल कर हरचोवाल को बढ़त दिलाई। मालवा के शिवराज सिंह ने 39वें मिनट में बराबरी कर दी। शिवराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तीसरा मैच: सुरजीत हॉकी एकेडमी जालंधर ने खालसा हॉकी अकादमी मेहता, अमृतसर को 5-0 से हराया। जोरवर हंस ने 4वें और 36वें मिनट में गोल किए, दिशान सिंह ने 7वें और 17वें मिनट में गोल किए और गुरतेजप्रीत सिंह ने 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गोल किया। गुरबख्शप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

-चौथा मैच: पीआइएस मोहाली ने बाबा पल्लाह स्पोर्ट्स क्लब बुटाला, अमृतसर को 3-1 से हराया। जयदीप सिंह, संदीप सहगल और अभिनवप्रीत सिंह के गोलों से मोहाली ने बढ़त बनाई। बुटाला के गुरशानप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में गोल किया। युवराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमें:
-बाबा फतेह सिंह हॉकी अकादमी, हरचोवाल
-गुरु नानक हॉकी अकादमी, चहल कलां
-सुरजीत हॉकी एकेडमी, जालंधर
-पीआइएस मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article