फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   auto drivers, uniform must for auto drivers in ludhiana, ludhiana auto driver

अब ऑटो चालकों को भी पहननी होगी वर्दी 

Thu, 12 May 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 12 May 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
auto drivers, uniform must for auto drivers in ludhiana, ludhiana auto driver
ऑटो - फोटो : amar ujala
नवनियुक्त एडीसीपी ट्रैफिक रतन सिंह बराड़ ने वीरवार को ऑटो एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि टैक्सी चालकों की तर्ज पर शहर के ऑटो चालकों को भी अब वर्दी पहनकर ही चलना पड़ेगा। उन्हें अपनी नेम प्लेट भी लगानी होगी और लाइसेंस नंबर भी प्लेट पर एड करना होगा। अगर किसी ऑटो चालक ने ऐसा न किया तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ऑटो वालों को दस दिन का समय दिया जा रहा है। ऑटो चालकों की तरफ से किसी तरह का नियम तोड़ा गया तो उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पुलिस शहर में बेधड़क चलने वाले जुगाडू ऑटो के खिलाफ भी अभियान चलाएगी। मीटिंग के दौरान एसीपी जगविंदर सिंह चीमा, एसएचओ ट्रैफिक रमनिंदर सिंह और चारों जोनों के इंचार्ज शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी बराड़ ने कहा कि शहर में ऑटो चालकों के वेश में कई गैंग घूम रहे हैं, जो सवारियों से लूटपाट कर रहे हैं। सभी ऑटो चालकों को वर्दी पहनने के आदेश दिए गए है। उसके साथ साथ शर्ट पर नेम प्लेट और उसी पर ड्राइविंग लाइसेंस नंबर भी एड करना होगा। ऐसा करने से अपराधी किस्म के चालकों को पकड़ने में मदद मिलेगी।


इसके अलावा ऑटो चालक अपने ऑटो के पीछे पूरा नाम और पता लिखेगा। जिस स्टैंड पर ऑटो खड़ा होता है, उसका नाम और पता भी लिखा होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम अब आपराधिक किस्म के ड्राइवरों पर भी नजर रखेंगे। अगर किसी ऑटो वाले को अपराधियों के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को तुरंत सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed