{"_id":"6a883d7f3f4d45fa4c0892b6","slug":"attempted-atm-robbery-in-halwara-security-in-question-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-117455-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: हलवारा में एटीएम लूट का प्रयास, सुरक्षा पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: हलवारा में एटीएम लूट का प्रयास, सुरक्षा पर सवाल
Fri, 21 Aug 2026 05:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। भारतीय वायुसेना केंद्र के पास सुधार बाजार में शुक्रवार तड़के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में लूट का प्रयास किया गया। नकाबपोश बदमाशों ने मशीन तोड़ने की कोशिश की लेकिन अलार्म बजने से वे नकदी लिए बिना फरार हो गए।
दो दिन पहले ही वायुसेना केंद्र के पास एक गोदाम से आठ लाख रुपये की चोरी हुई थी। लगातार हो रही इन वारदात ने हलवारा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने की मांग की है। थाना सुधार के थानाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।