फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attempted ATM robbery in Halwara near Air Force Station

हलवारा में एटीएम लूट की कोशिश: वायुसेना केंद्र के पास वारदात, अलार्म बजते ही भागे बदमाश; नकदी बची

Fri, 21 Aug 2026 01:38 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा Published by: Nivedita Updated Fri, 21 Aug 2026 01:38 PM IST
सार

गुरुवार रात लगभग 3:15 बजे, कुछ अज्ञात नकाबपोश युवक सुधार बाजार में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में घुस गए। उन्होंने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर उसे तोड़ने और उसमें मौजूद नकदी निकालने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Attempted ATM robbery in Halwara near Air Force Station
एटीएम लूट के प्रयास का आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय वायुसेना केंद्र हलवारा के आसपास हाल के दिनों में चोरी और अब एटीएम लूट के प्रयास की घटनाओं ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार देर रात सुधार बाजार में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाने का प्रयास किया गया, जिसमें नकाबपोश बदमाशों ने मशीन तोड़कर नकदी निकालने की कोशिश की। हालांकि, एटीएम के अलार्म बजने से बदमाश खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 3:15 बजे, कुछ अज्ञात नकाबपोश युवक सुधार बाजार में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में घुस गए। उन्होंने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर उसे तोड़ने और उसमें मौजूद नकदी निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान, एटीएम का अलार्म बज उठा, जिसकी आवाज सुनकर बदमाश घबरा गए और बिना वारदात को अंजाम दिए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलार्म ने रोकी बड़ी चोरी
अलार्म बजने की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना सुधार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने एटीएम और उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि बदमाश एटीएम मशीन को तोड़ने में सफल नहीं हो सके। समय रहते अलार्म के सक्रिय होने के कारण बैंक की नकदी सुरक्षित बच गई।

दो दिन पूर्व हुई थी आठ लाख की चोरी
एटीएम लूट के प्रयास की यह घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि दो दिन पहले, वायुसेना केंद्र के मुख्य गार्ड रूम गेट से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित वायुसेना और एमईएस ठेकेदार के गोदाम से लगभग आठ लाख रुपये मूल्य की मशीनें और अन्य सामान चोरी हो गए थे।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे, वे किस वाहन से आए थे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।


थाना सुधार के एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ नकाबपोश युवक आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में दाखिल हुए थे। उन्होंने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर उसे तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन मशीन को नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हो सके। अलार्म बजने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed