फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Bandh Today Protesters occupy highways rail tracks schools in Mohali Chandigarh closed all update news

आज पंजाब बंद: मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर सील, पंजाब में दुकानों के शटर नहीं उठे; भारी पुलिस बल तैनात

Fri, 21 Aug 2026 09:14 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 21 Aug 2026 09:14 AM IST
सार

कौमी इंसाफ मोर्चा सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई, जेल में बंद जगतार सिंह हवारा को कम से कम 10 दिन की पैरोल और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहा है। मोर्चा 15 अगस्त की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की बिना शर्त रिहाई की भी मांग कर रहा है।

विज्ञापन
Punjab Bandh Today Protesters occupy highways rail tracks schools in Mohali Chandigarh closed all update news
सुनाम में बाजार बंद - फोटो : संवाद

विस्तार

कौमी इंसाफ मोर्चा ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। बंदी सिखों की रिहाई, जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मोर्चे ने दोपहर दो बजे तक पंजाब बंद का एलान किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा में बाजार एवं अन्य जगहों पर दुकानें बंद रही। बसों ने बस स्टैंड से बाहर थोड़ी दूरी पर ही सवारियों को उतार दिया। प्राइवेट बसें चल रही हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर कोई प्रदर्शन नहीं है। सभी गाड़ियां निर्धारित समय पर चल रही हैं। मोहाली में खरड़ फ्लाईओवर पर देसूमाजरा जंक्शन को बंद कर दिया गया है।




चूंकि कौमी इंसाफ मोर्चा का धरना मोहाली में चल रहा है, इसलिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मोहाली पुलिस ने 1000 से अधिक जवानों को तैनात किया है। वहीं  मोहाली और चंडीगढ़ में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। 

मोहाली-चंडीगढ़ के पांच बॉर्डर प्वाइंट बंद

पुलिस ने मोहाली-चंडीगढ़ के पांच अहम बॉर्डर प्वाइंटों को बंद रखने की तैयारी की है। प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल के साथ अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। पूरे प्रदर्शन क्षेत्र और आसपास के इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी और प्रदर्शन की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। पुलिस ने मोहाली से चंडीगढ़ की ओर रोजाना दफ्तर जाने वाले लोगों से शुक्रवार को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक राज्य के प्रमुख हाईवे, स्टेट हाईवे और जिला मार्गों पर यातायात रोकने का एलान किया गया है। प्रदर्शनकारी कई स्थानों पर सड़क और रेल ट्रैक पर बैठकर विरोध जताने की तैयारी में हैं। ऐसे में बस, ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका है।

स्कूल-दफ्तरों में छुट्टी

मोर्चे ने बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल और थोक मंडियों को बंद रखने की अपील की है। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों पर भी बंद का असर दिखा है। 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने अपने अधीन सभी शैक्षणिक संस्थानों और दफ्तरों को 21 अगस्त को बंद रखने की घोषणा की है। इसके अलावा चंडीगढ़ और मोहाली के कई निजी स्कूलों ने भी शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

कई पंथक और सामाजिक संगठनों का समर्थन
पंजाब बंद को एसजीपीसी, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), अकाली दल (वारिस पंजाब दे), दल खालसा, हवारा कमेटी समेत विभिन्न पंथक, किसान-मजदूर और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है। मोर्चे ने लोगों से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की है और कहा है कि किसी भी व्यक्ति या संस्थान को जबरन बंद नहीं करवाया जाएगा।

प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की
मोहाली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शुक्रवार को अनावश्यक रूप से प्रदर्शन वाले क्षेत्रों की ओर जाने से बचें। चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोग पुलिस की ओर से बताए गए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुलिस का कहना है कि बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed