फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attempt to kidnap two and a half year old girl fails

Ludhiana News: ढाई साल की बच्ची काे अगवा करने की कोशिश नाकाम

Sun, 08 Jun 2025 07:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap two and a half year old girl fails
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। तलवंडी साबो में एक ढाई साल की बच्ची काे अगवा करने की कोशिश की गई। तलवंडी-रोड़ी रोड निवासी पर राम सिंह की ढाई साल की बेटी अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। जब अन्य बच्चे खेलने के बाद अपने घर चले गए, तब एक अज्ञात व्यक्ति ने उक्त बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। कुछ ही समय में आरोपित को बच्ची के साथ देखा गया। लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को बचा लिया और आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी तलवंडी साबो राजेश स्नेही के बताया कि आरोपित की पहचान गांव तुंगवाली निवासी नजम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed