Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attack on youth in Jagraon Congress councillor accused of assault

जगरांव में युवक पर हमला: घर से बुलाकर टांग में मारी लाठी, कांग्रेस पार्षद पर हमले का आरोप; देखें वीडियो

Thu, 12 Nov 2026 12:37 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Nov 2026 12:37 PM IST
सार

कांग्रेस पार्षद विक्की कथित तौर पर हाथ में लाठी लेकर युवक के घर पहुंचा और उसे बहाने से बाहर बुलाया। जैसे ही करन घर के दरवाजे पर पहुंचा, आरोप है कि पार्षद ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया और उस पर हमला करते हुए टांग पर लाठी मार दी।

विज्ञापन
Attack on youth in Jagraon Congress councillor accused of assault
युवक पर हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जगरांव के वार्ड नंबर आठ में एक कांग्रेस पार्षद पर युवक को घर से बाहर बुलाकर लाठी से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में युवक की टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक की पहचान करन निवासी रायकोट, हाल निवासी गांधी नगर जगरांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में लुधियाना रेफर कर दिया गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्षद विक्की कथित तौर पर हाथ में लाठी लेकर युवक के घर पहुंचा और उसे बहाने से बाहर बुलाया। जैसे ही करन घर के दरवाजे पर पहुंचा, आरोप है कि पार्षद ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया और उस पर हमला करते हुए टांग पर लाठी मार दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
बताया जा रहा है कि पूरी घटना घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने फुटेज हासिल कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद घटना को लेकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई।


पार्षद ने लगाया मां से दुर्व्यवहार का आरोप
दूसरी ओर, कांग्रेस पार्षद विक्की ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह कैटरिंग का काम करता है। उसके अनुसार, करन ने कथित तौर पर उसकी माता के साथ गाली-गलौच की और उन्हें धक्का दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गई थीं। पार्षद ने इसी घटना को विवाद का कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed