फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   attack on young man in khanna

बीच बाजार युवक पर जानलेवा हमला

Sun, 28 Mar 2021 10:10 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
attack on young man in khanna
शहर में दिनदहाड़े तलवारों और गंडासों से एक युवक पर जानलेवा हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खन्ना से पटियाला रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान निखिल शर्मा नानू पुत्र अनिल कुमार निवासी जगत कालोनी खन्ना के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम निखिल गुरु अमरदास मार्केट में अपने दोस्त के साथ बैठा था। इसी दौरान 8-9 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 20-25 नौजवान आए। उनके पास रिवाल्वर, तलवारें और गंडासे थे। हमलावरों ने आते ही निखिल पर हमला करना चाहा। निखिल वहां से भागा लेकिन बीच बाजार में गिर पड़ा। उसके गिरते ही हमलावरों ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। जब आरोपियों ने निखिल की गर्दन पर हमला किया गया तो उसने दोनों हाथ आगे कर दिए। इससे बाजू और हाथों का काफी हिस्सा कट गया। लोगों की भीड़ को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएसपी राजन परमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल, एक रिवाल्वर, एक गंडासा और तेजधार हथियार बरामद किए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डीएसपी राजन परमिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी हमलावर होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed