{"_id":"5e666db88ebc3eeb4b563b9e","slug":"attack-on-shivsena-leader-in-khanna-khanna-news-pkl3691153126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः खन्ना में शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रचारक पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियानाः खन्ना में शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रचारक पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Mon, 09 Mar 2020 09:54 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
खन्ना में घटनास्थल का जायजा लेते आई जी जसकरण सिंह व एसएसपी खन्ना हरप्रीत सिंह
- फोटो : KHANNA
शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रचारक कश्मीर गिरी पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कई राउंड फायर किए लेकिन कश्मीर गिरी ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस जिला खन्ना के एसएसपी हरप्रीत सिंह अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जहां हमला हुआ, वहां से सिटी 2 थाना करीब पचास कदम की दूरी पर है।
कश्मीर गिरी ने बताया कि वह सोमवार को रोज की तरह सुबह पांच बजे शिव मंदिर जा रहे थे। वहां दिया लगाने के लिए उनके पास घी कम पड़ गया तो वह घी लेने के लिए मंदिर से घर गए। मंदिर से घर की दूरी 20 कदम ही है। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास से निकले। उनमें से एक ने अपना मुंह ढका हुआ था और दूसरे ने हेलमेट लगा रखा था। जब वह घी लेकर वापस मंदिर जाने लगे तो वही बाइक तेजी से उनकी तरफ आई।
उन्हें शक हुआ तो वह घर के अंदर घुस गए और दरवाजा बंद कर जल्दी जल्दी अपनी सीढ़ियां चढ़ने लगे। इसके बावजूद आरोपियों ने उन पर कई फायर किए जो घर के दरवाजे पर लगे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने ही एसएसपी खन्ना मौके पर पहुंचे। कश्मीर गिरी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मंदिर के पास भी उन पर फायर किए थे लेकिन वह बच गए। मंदिर में भजन चल रहे थे जिससे वह गोली की आवाज सुन नहीं पाए।
विज्ञापन
कुछ समय पहले पुलिस ने कश्मीर गिरी पर हमले की आशंका के मद्देनजर उन्हें एक गनमैन मुहैया करवाया था। सोमवार को जब गिरी घी लेने के लिए घर जा रहे थे, तब उनका गनमैन मंदिर में था।
आईजी जसकरण सिंह ने बताया कि कश्मीर गिरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रहा कि एक पल्सर बाइक पर सवार हमलावर कश्मीर गिरी पर हमला कर रहे हैं।
उसमें दिखाई दे रहा है कि आरोपी गोली चलाने के लिए अपनी पिस्टल को लोड कर रहे थे, लेकिन पहले पिस्टल लोड नहीं हुई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। अगो जाकर फिर वह वापस आते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें देखकर कश्मीर गिरी घर में घुस जाते हैं लेकिन इसके बावजूद आरोपी घर की ओर कई राउंड फायर करते नजर आ रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।