फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Police chowki in ludhiana ASI injured

लुधियाना में पुलिस पर हमला: कागज चेक कराने की बात पर भड़के थे पिता-पुत्र, पुलिस पर भी मारपीट का आरोप

Mon, 29 Jul 2024 06:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 06:55 AM IST
सार

लुधियाना में पुलिस देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिता-पुत्र को रोका गया और उनसे कागज दिखाने को कहा गया। आरोप है कि इसी बात पर दोनों ने अपने साथियों के साथ पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। वहीं आरोपियों ने भी पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Attack on Police chowki in ludhiana ASI injured
जानकारी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन तीन के अधीन आने वाली पुलिस चौकी धर्मपुरा पर शनिवार देर रात करीब 30 लोगों ने हमला कर दिया। हमले में चौकी इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह का सिर फूट गया। वहीं हमलावरों ने चौकी में तैनात कांस्टेबल लक्की शर्मा की वर्दी फाड़ डाली। आरोपियों ने मुंशी के साथ भी हाथापाई की और चौकी का गेट तोड़कर सामान को भी नुकसान पहुंचाया। 
विज्ञापन


हालात यह बन गए कि लोगों की रक्षा करने वाली पंजाब पुलिस के मुलाजिमों को वहां से एक बार भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। मुलाजिमों ने तुरंत इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद कई थानों की पुलिस फोर्स और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। मामले में पुलिस ने सरबजीत सिंह, हरसिदक सिंह, हर्षदीप सिंह, कमलजीत सिंह, साहजप्रीत सिंह के साथ-साथ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई जसविंदर सिंह को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

कागज चेक करवाने के लिए रोके गए थे पिता-पुत्र

चौकी इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि इलाके में एक दो स्नैचिंग की वारदात हुई थी। इस कारण पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी कर रखी थी। वाहनों की चेकिंग चल रही थी। सरबजीत सिंह और उसका बेटा हरसिदक सिंह एक्टिवा पर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और कागजात चेक कराने की बात की। इसी दौरान दोनों पिता पुत्र बहस करने लगे। मुलाजिमों ने उन्हें सिर्फ कागजात दिखाने और फिर जाने को कह दिया। जब दोनों नहीं माने तो पुलिस दोनों को चौकी में ले गई और पूछताछ करनी चाही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी हरसिदक चौकी से बाहर भाग गया। कुछ देर बाद वह कुछ लोगों को साथ लेकर आया, जिन्होंने चौकी के बाहर हंगामा किया। चौकी के बाहर बड़ी संख्या में वाहनों का जाम लग गया। देखते ही देखते उन्होंने चौकी पर हमला कर दिया। भीड़ में किसी व्यक्ति ने उनके माथे पर कोई तेजधार चीज मारी, जिससे उनका माथा फट गया। आरोपियों ने कांस्टेबल लक्की शर्मा के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। उसके बाद आरोपियों ने चौकी का दरवाजा तोड़ दिया। चौकी के बाहर पड़े गमले तक हमलावरों ने तोड़ दिए। जाने से पहले आरोपियों ने मुंशी के साथ भी मारपीट की और उसके सामान को भी तोड़-फोड़ दिया।

पुलिस पर भी मारपीट के आरोप

दूसरी तरफ आरोपी हरसिदक ने कहा है कि वह अपने पिता सरबजीत सिंह के साथ अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। उनसे कहा कि एक्टिवा धीरे चलाओ। हरसिदक के मुताबिक उनकी एक्टिवा काफी धीरे थी। तीन पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोका। हरसिदक ने आरोप लगाया कि उन पुलिस कर्मचारियों ने शराब पी हुई थी। हरसिदक ने बताया कि उसके पास वीडियो है, जिसमें पुलिस कर्मचारी खुद मान रहे हैं कि उन लोगों ने शराब पी हुई है। हरसिदक ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों ने उसके पिता सरबजीत सिंह को थप्पड़ मारा। उन लोगों ने मेरी पगड़ी भी उतारी। पुलिस ने डंडों से पिटाई कर उसे और उसके पिता को चौकी में धकेला। पुलिस झड़प में उसका मोबाइल भी टूट गया।


थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed