फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP's 'Drug-Free' Campaign in Punjab

पंजाब में भाजपा की नशा मुक्त यात्रा: इस दिन से होगी शुरू, 117 विधानसभा सीटों में लोगों को किया जाएगा जागरूक

Fri, 11 Sep 2026 01:52 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2026 01:52 PM IST
सार

भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में आप को घेरने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंजाब में बीजेपी नशा मुक्त यात्रा का 18 सितंबर से आगाज करेगी जो सब विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
BJP's 'Drug-Free' Campaign in Punjab
भाजपा की पंजाब में नशामुक्त यात्रा - फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)

विस्तार

 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नशे के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 18 से 21 सितंबर तक प्रदेश के चार अलग-अलग हिस्सों से ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ निकालेगी। चारों यात्राएं प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेंगी और जालंधर में संपन्न होंगी। भाजपा का दावा है कि अभियान को महज नशा जागरूकता तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसके जरिए नशा, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनाया जाएगा।

विज्ञापन




पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी का नारा ‘भाजपा दा नारा, नशा मुकाना सारा’ है। उन्होंने कहा कि नशे ने पंजाब के सामाजिक ताने-बाने, युवाओं और परिवारों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उनके मुताबिक यह लड़ाई केवल नशा छुड़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाबियत, संस्कृति, मूल्यों और प्रदेश की पहचान को बचाने की लड़ाई भी है।

विज्ञापन

BJP's 'Drug-Free' Campaign in Punjab
चंडीगढ़ में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)
प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व कार्यकारी प्रधान एवं विधायक अश्विनी शर्मा, प्रदेश महासचिव एवं यात्रा प्रभारी राजेश बाघा और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी भी मौजूद रहे।
 
18 सितंबर को पठानकोट से पहली यात्रा
पहली यात्रा 18 सितंबर को एकता स्थल, माधोपुर (सुजानपुर), जिला पठानकोट से शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इसे हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा माझा और सीमावर्ती इलाकों से होते हुए जालंधर पहुंचेगी। इसके रास्ते में सुजानपुर, पठानकोट, भोआ, दीनानगर, गुरदासपुर, बटाला, डेरा बाबा नानक, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, जीरा, सुल्तानपुर लोधी, नकोदर, शाहकोट और जालंधर कैंट समेत कई विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

तीन अन्य यात्राएं भी अलग-अलग दिशाओं से
19 सितंबर को दूसरी यात्रा गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से शुरू होगी। यह मालवा और दोआबा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होकर जालंधर पहुंचेगी। इसमें फतेहगढ़ साहिब, डेरा बस्सी, मोहाली, खरड़, रोपड़, आनंदपुर साहिब, होशियारपुर, नवांशहर, बंगा और फगवाड़ा समेत क्षेत्र शामिल हैं। 20 सितंबर को तीसरी यात्रा फाजिल्का के सादिकी बॉर्डर स्थित आसफवाला 1971 युद्ध स्मारक से शुरू होगी। यह फाजिल्का, अबोहर, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, जगरांव, मलेरकोटला, साहनेवाल और लुधियाना सहित विधानसभा क्षेत्रों से होकर जालंधर पहुंचेगी। वहीं, 21 सितंबर को चौथी यात्रा तलवंडी साबो स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब से शुरू होगी। यह बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, सुनाम, पटियाला और राजपुरा समेत विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

‘नशे के साथ भ्रष्टाचार भी बड़ा मुद्दा’
ढिल्लों ने कहा कि तहसील और थाने से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक भ्रष्टाचार को भी यात्रा के दौरान उठाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के कारण अपराध और गैंग गतिविधियों को बढ़ावा मिला है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई है। भाजपा इन यात्राओं के जरिये युवाओं और परिवारों को नशे के खिलाफ लामबंद करने के साथ सरकार को उसके कामकाज के मुद्दे पर भी घेरने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed