{"_id":"4d5fb712f8a73a3995e9e8640b18e622","slug":"atm-thief-computer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम नहीं टूटा तो कंप्यूटर लेकर हुए फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम नहीं टूटा तो कंप्यूटर लेकर हुए फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Mon, 05 May 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने लाजपत राय रोड डीएवी कॉलेज के सामने स्थित केनरा बैंक में दाखिल होकर एटीएम को तोड़ने की कोशिश की। जब एटीएम नहीं टूटा तो आरोपी बैंक में पड़े चार कंप्यूटर लेकर फरार हो गए। चोर मैनेजर के कैबिन के बाहर की तरफ लगे एसी को बाहर निकाल कर बैंक में दाखिल हुए।
सूचना मिलने के बाद डीएसी सुरिंदर कुमार, थाना जगरांव की पुलिस, डॉग स्कवायड की टीम और फिंगर प्रिंट की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को बैंक बंद कर सभी मुलाजिम चले गए। रविवार को छुट्टी होने की वजह से बैंक बंद था। रविवार देर रात को चोर गिरोह के सदस्य बैंक मैनेजर के केबिन के बाहर लगे एसी को उखाड़ कर अंदर घुसे। चोरों ने अंदर पड़े एटीएम को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं टूटा। इस पर आरोपी बैंक में पड़े कंप्यूटर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
डीएसपी सुरिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक करने के लिए बैंक वालों ने चंडीगढ़ से इंजीनियर को बुलाया है। उन्होंने आशंका जताई कि इस वारदात को अंजाम देने में कोई भेदी भी हो सकता है। जिसे पता था कि मैनेजर के दफ्तर का एसी बाहर की तरफ लगा है। जिसे वह आसानी से उखाड़ कर अंदर दाखिल हो सकता है।