{"_id":"615486508ebc3e04de6187ab","slug":"arvind-kejriwal-faced-opposition-from-youth-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: अरविंद केजरीवाल का युवाओं ने किया विरोध, गाड़ी के आगे आकर लगाए मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: अरविंद केजरीवाल का युवाओं ने किया विरोध, गाड़ी के आगे आकर लगाए मुर्दाबाद के नारे
Wed, 29 Sep 2021 09:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:39 PM IST
सार
बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना पहुंचे। यहां उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा। युवाओं ने उनकी गाड़ी के आगे आकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल का विरोध करता व्यक्ति।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीचे बुधवार दोपहर बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लुधियाना पहुंचे। इससे पहले उनका काफिला लुधियाना के एक होटल के अंदर पहुंच पाता कुछ युवा उनकी गाड़ी के आगे आ गए। हाथ में बैनर लेकर युवाओं ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें किसी तरह पीछे धकेल दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: इन उपभोक्ताओं का सारा बिल किया माफ, कनेक्शन कटा तो बिना फीस जोड़ने का आदेश
विज्ञापन
युवाओं ने केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पंजाब के पानी और खेती कानूनों पर अपना स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की। युवाओं का आरोप है कि वीआईपी कल्चर का विरोध करने वाले केजरीवाल खुद अपने साथ निजी बाउंसर लेकर चल रहे हैं। गांव थ्रीके से आए युवा सोनी पंडित सबसे पहले केजरीवाल की गाड़ी के आगे आकर खड़ा हो गया लेकिन वह उनकी चलती गाड़ी को पूरी तरह से रोक नहीं पाया।
विज्ञापन
सोनी पंडित ने बताया कि अरविंद केजरीवाल दोहरा स्टैंड अपनाए हुए हैं। पंजाब में आकर कहते हैं कि पंजाब का पानी बाहर नहीं जाना चाहिए लेकिन जब हरियाणा जाते तो वहां जाकर पानी लाने की बात करते हैं। केंद्र सरकार के तीन काले कानून पर भी यह दोहरा मापदंड अपना रहे हैं। एक तरफ कहते हैं कि काले कानून रद्द होने चाहिए तो दूसरी तरफ दिल्ली में इन कानूनों को लागू कर रखा है।
यह भी पढ़ें- इनसाइड स्टोरी: आलाकमान पर दबाव डालने का सिद्धू का अंतिम पैंतरा, कैप्टन के इस्तीफे तक थी 'गुरु' की अहमियत
धान की कटाई के बाद उठने वाले धुएं को लेकर भी केजरीवाल पंजाब के किसानों को बदनाम करते हैं। दिल्ली में होने वाले प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार बताया जाता है। इससे साफ है कि केजरीवाल भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रहे है। इन मुद्दों को लेकर ही वह विरोध करने पहुंचे थे। उन्होंने साफ किया कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हैं, बल्कि खुद पंजाब के मुद्दों को लेकर केजरीवाल से उनका स्टैंड स्पष्ट करने के लिए पहुंचे थे।