{"_id":"614c79e48ebc3efda9462c8c","slug":"arrest-warrant-issued-against-mla-simarjit-singh-bains","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप
Thu, 23 Sep 2021 06:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:39 PM IST
सार
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन पर कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप है। मामले की अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी। सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना की आत्मनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
विज्ञापन
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के आत्मनगर विधानसभा से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गए हैं। अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरनजीत सिंह की अदालत ने सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विधायक बैंस और उनके समर्थकों पर धरने के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। इस मामले की अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर के नए खुलासे: कहा- तीन हफ्ते पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारूंगा
विज्ञापन
गौरतलब है कि अगस्त 2020 में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर सिमरनजीत बैंस ने समर्थकों के साथ धरना दिया था। इस धरने में बैठे विधायक समर्थकों ने न तो मास्क पहना था और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया था। थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने विधायक बैंस समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दिखा वायुसेना का शौर्य: सुखना लेक के ऊपर गरजे राफेल व चिनूक, मौसम के कारण नहीं उड़े सूर्यकिरण
इस मामले की सुनवाई अब अदालत में चल रही है। अदालत ने पहले सात सितंबर को आरोपियों को पेश होने के लिए समन जारी किए थे लेकिन वे नहीं आए। बुधवार को अदालत ने इस मामले में विधायक बैंस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इस मामले की सुनवाई अब पांच अक्तूबर को होगी।