{"_id":"613b43ac8ebc3e5ad8800605","slug":"armed-youth-robbed-35-thousand-from-the-car-rider-ludhiana-news-pkl4262573152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद युवकों ने कार सवार से लूटे 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद युवकों ने कार सवार से लूटे 35 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। डाबा रोड के निर्मल पैलेस के पास वीरवार को कुछ युवकों ने क्रेटा कार सवार एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उससे 35 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गए। जब तक पीड़ित कुछ कर पाता आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शिमलापुरी निवासी प्रितपाल सिंह की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना वीरवार दोपहर की बताई जा रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक प्रितपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी क्रेटा कार में दोस्त के साथ मोहाली से वापस लुधियाना पहुंचा था। जैसे ही वह निर्मल पैलेस के नजदीक पहुंचा वहां पर मौजूद जेसीबी चालक ने कार के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी। जब वह नीचे उतरकर अपने दोस्त को कार आगे ले जाने का बोलकर जेसीबी चालक के साथ बातचीत करने लगा, तब उसकी जेसीबी चालक के साथ बहस शुरू हो गई। उसी जगह पर कुछ समय में लगभग छह युवक आए और उसके साथ हाथापाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए। उन बदमाशों ने प्रितपाल सिंह के साथ मारपीट की और जेब में से लगभग 35 हजार नकदी निकालकर फरार हो गए। इस घटनाक्रम में प्रितपाल सिंह घायल हो गया। थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। प्रितपाल सिंह ने पैसे लूटने के आरोप लगाए हैं। बाकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।