फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Another arrested in the case of extortion from the businessman

व्यापारी से रंगदारी के मामले में एक और गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Another arrested in the case of extortion from the businessman
बठिंडा। गुरु गोबिंद सिंह रामा रिफाइनरी के ठेकेदार व व्यापारी अंकित गोयल निवासी रामामंडी को 19 सितंबर को व्हाट्सएप पर काल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गांव पक्का कलां निवासी हाल राजस्थान बलजिंदर सिंह उर्फ बाबा के तौर पर हुई है। बलजिंदर सिंह उर्फ बाबा ने विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कहने पर गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के गुर्गे को हथियार मुहैया करवाएं थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी जे इनलचेजियन ने प्रेसवार्ता में बताया कि गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना से की गई पूछताछ के दौरान आरोपी बलजिंदर सिंह बाबा के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि आरोपी बाबा बठिंडा के गांव पक्का कलां का रहने वाला है, लेकिन पक्का कलां में हुए मामले के चलते कुछ साल पहले गांव छोड़कर राजस्थान चला गया था। एसएसपी ने बताया कि वह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा है। बठिंडा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ बाबा राजस्थान में मौजूद है। स्पेशल स्टाफ फोर्स की टीम ने राजस्थान जाकर आरोपी बाबा को 10 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाबा जयपुर के एक बिल्डर की हत्या करने के मामले में भगोड़ा है और उसके खिलाफ थाना बनी पार्क जयपुर में केस भी दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि बाबा थाना संगत में सितंबर 2020 में दर्ज एक केस में भगोड़ा था। इस मामले में पूछताछ की जा रही है। बाबा विदेश में बैठे जगदीप सिंह के जरिये गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed