फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Annadata income double Anurag Thakur

दोगुनी होगी अन्नदाता की आयः अनुराग ठाकुर

Fri, 16 Oct 2020 09:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Annadata income double Anurag Thakur
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के दौरान नए कृषि कानून को अन्नदाता के हितों की रक्षा में मील का पत्थर बताया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा अपने निजी लाभ के लिए इस कानून को लेकर किसानों को गुमराह करने की बात भी कही। दिल्ली मुख्यालय से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग भी उनके साथ उपस्थित थे।
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि भारत के मेहनती किसान देश की खुशहाली और समृद्धि के वाहक हैं, जिन पर पूरे देश को अभिमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्नदाता की आय दोगुनी करने, फसलों का सही मूल्य दिलाने, कृषि को तकनीकी से जोड़ने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ दल राजनीति कर रहे हैं और ये लोग अपने घोषणा पत्र में कह चुके थे कि जब सत्ता में आएंगे तो यही करेंगे। कृषक यदि कृषि उत्पाद मंडियों के बाहर बेचेंगे तो मंडियां समाप्त हो जाएंगी, तो इस संबंध में यह स्पष्ट है कि मंडियां समाप्त नहीं होंगी, वहां राज्यों के अधिनियम और उनकी व्यवस्था के तहत पूर्ववत व्यापार होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने मंडियों के सुधार के लिए 2500 करोड़ रुपये की अलग से व्यवस्था की है। अगर मोदी ने व्यापारियों की तरह ही किसानों को भी उत्पाद बेचने के लिए विकल्प उपलब्ध कराया तो इसमें गलत क्या है।इस अवसर पर चंडीगढ़ मुख्यालय से संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा, लुधियाना से प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, जिलाध्यक्ष पुष्पिन्दर सिंगल, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, रविंदर अरोड़ा, किशन मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ,विपन महाजन, विक्रमजीत सिंह चीमा, कान्तेंदु शर्मा, राम गुप्ता, दविंदर सिंह घुम्मन, डॉ सतीश कुमार और नितीश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed