फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Anaj Mandi Transportation Tender Scam News Former minister Bharat Bhushan Ashu sent to jail

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को भेजा जेल, विजिलेंस ने मांगी थी और रिमांड

Wed, 31 Aug 2022 09:07 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना।
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 31 Aug 2022 09:07 PM IST
सार

विजिलेंस ने अदालत के सामने अब तक की जांच के संबंध में बताया और तीन दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाने की बात की। इसके बाद अदालत ने याचिका स्वीकार नहीं की और पूर्व मंत्री को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया।

विज्ञापन
Anaj Mandi Transportation Tender Scam News Former minister Bharat Bhushan Ashu sent to jail
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु। - फोटो : फाइल

विस्तार

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की विजिलेंस पुलिस रिमांड बुधवार को खत्म हो गई, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। बुधवार को पूर्व मंत्री का आठ दिन का रिमांड खत्म होने के बाद चौथी बार अदालत में पेश किया गया। विजिलेंस की टीम ने भारत भूषण आशु को दोपहर साढ़े तीन बजे के बजाय ढाई बजे ही अदालत में पेश कर दिया।

विज्ञापन


विजिलेंस ने अदालत के सामने अब तक की जांच के संबंध में बताया और तीन दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाने की बात की। इसके बाद अदालत ने याचिका स्वीकार नहीं की और पूर्व मंत्री को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया। विजिलेंस की टीम उन्हें कड़ी सुरक्षा में सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल लुधियाना भेज दिया गया। मगर वहां सुरक्षा की दृष्टि के साथ-साथ जगह न होने का तर्क दिया और उन्हें नाभा जेल भेज दिया गया। अब भारत भूषण आशु का ठिकाना नाभा जेल बना है।
विज्ञापन


पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व मंत्री को करीब साढ़े तीन बजे अदालत में पेश किया जाएगा, लेकिन विजिलेंस की टीम करीब ढाई बजे ही पूर्व मंत्री को लेकर अदालत में पहुंच गई। उन्हें अंदर ले जाया गया और पांच मिनट बाद उनके केस की बारी आई। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने सारे केस के बारे में बताया और तीन दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाने की बात की। इसके बाद विजिलेंस ने तर्क दिया कि अभी प्रापर्टियों की जांच होनी बाकी है। मगर अदालत ने अधिकारियों से कागजात के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके तो अदालत की तरफ से आशु को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजने के आदेश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्त डीएसपी सेखों ने फिर किया आशु के खिलाफ प्रदर्शन

भारत भूषण आशु के कट्टर विरोधी बर्खास्त डीएसपी बलविंदर सेखों बुधवार को फिर अदालत परिसर के बाहर पहुंच गए। उन्होंने अपने साथियों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभी ने आशु के खिलाफ आपत्तिजनक बोल बोले। इस बीच विजिलेंस टीम आशु को लेकर बाहर पहुंची और सीधे गाड़ी में बिठाकर वहां से ले गई।

पार्षद सन्नी भल्ला और कारोबारी हेमंत सूद फिर पहुंचे विजिलेंस दफ्तर

विजिलेंस अधिकारियों की तरफ से बुलावे पर कांग्रेसी पार्षद और पूर्व मंत्री के सबसे नजदीकी साथी सन्नी भल्ला फिर से विजिलेंस दफ्तर पहुंचे। उनसे पहले कारोबारी हेमंत सूद भी विजिलेंस दफ्तर पहुंचे थे, जहां वह अधिकारियों से मिले और उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कागजात जो विजिलेंस की तरफ से मांगे गए थे वह जमा करवा दिए।



पार्षद सन्नी भल्ला ने कहा कि उनसे जो-जो कागजात प्रापर्टी संबंधी या उनके परिवार संबंधी मंगवाए गए थे उन्होंने जमा करवा दिया है। वह अब तक छह बार विजिलेंस दफ्तर में आ चुके हैं और विजिलेंस अधिकारियों की तरफ से जो सवाल उनसे पूछे गए थे, उनके जवाब दे दिए हैं। अब जांच चल रही है बाकी वह कुछ नहीं बता सकते कि क्या पूछा और उन्होंने क्या जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed