{"_id":"6947fcdc8b83a7a57d065082","slug":"amritsar-reconstruction-of-the-reego-bridge-is-targeted-for-completion-by-october-2026-ludhiana-news-c-59-1-asr1003-115797-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: रीगो ब्रिज का पुनर्निर्माण, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: रीगो ब्रिज का पुनर्निर्माण, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन
अमृतसर। फिरोजपुर रेल मंडल ने रीगो ब्रिज के पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी है जिसके अक्टूबर 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। ब्रिटिश काल में बने पुराने और जर्जर पुल को हटाकर अब एक आधुनिक और मजबूत पुल का निर्माण किया जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
परियोजना के तहत दिसंबर 2023 में कार्य शुरू हुआ था। हालांकि, अब तक पुल का निर्माण शुरू न होने को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। इस संदर्भ में, रेल मंडल ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि रेलवे ट्रैक के ऊपर नया पुल बनाना एक जटिल कार्य है। परियोजना को शुरू करने से पहले कई तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की बिजली लाइनों, सैन्य प्रतिष्ठानों की ऑप्टिकल फाइबर केबल, और अन्य उपयोगिताओं को स्थानांतरित किया गया है।
पुराने पुल का डेक स्लैब सुरक्षित तरीके से हटाया गया और स्टील गर्डरों को क्रेन की मदद से उतारा गया। वर्तमान में सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर का निर्माण समानांतर रूप से चल रहा है। फिरोजपुर रेल मंडल का कहना है कि कार्य समय पर पूरा करने के लिए सभी संसाधन लगाए गए हैं। संवाद