फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Amritpal from Punjab becomes millionaire in Canada Wins ₹217 crore lottery

पंजाब के अमृतपाल कनाडा में बने अरबपति: जीती 217 करोड़ की लॉटरी, पहले 32 हजार डॉलर समझा; निकला बंपर जैकपॉट

Thu, 01 Oct 2026 08:24 AM IST
Nivedita कंवरपाल, संवाद, हलवारा
कंवरपाल, संवाद, हलवारा Published by: Nivedita Updated Thu, 01 Oct 2026 08:24 AM IST
सार

पंजाब के अमृतपाल सिंह ने कनाडा में 217 करोड़ की लाॅटरी जीती है। वे इस रकम से अपने परिवार के लिए एक घर खरीदना चाहते हैं।  

विज्ञापन
Amritpal from Punjab becomes millionaire in Canada Wins ₹217 crore lottery
अमृतपाल को लगी लाॅटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा के सरी में रहने वाले पंजाबी युवक अमृतपाल सिंह ने लोटो 6/49 गोल्ड बॉल जैकपॉट में 3 करोड़ 20 लाख कनाडाई डॉलर जीते हैं। यह रकम मौजूदा विनिमय दर पर करीब 216-217 करोड़ रुपये है। उनकी इस बड़ी जीत से कनाडा में बसे पंजाबी समुदाय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


अमृतपाल को पहले लगा कि उन्होंने 32 हजार डॉलर जीते हैं। उन्होंने अपनी कार में बैठकर मोबाइल एप से टिकट स्कैन किया था। कई बार जांच करने के बाद उन्हें 3 करोड़ 20 लाख डॉलर जीतने का पता चला। जीत की पुष्टि होने पर उन्होंने सबसे पहले अपनी बहन को यह खबर दी। 
विज्ञापन


अमृतपाल ने कहा कि यह जीत उनकी जिंदगी बदल देगी। उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता माता-पिता और बहन की आर्थिक मदद करना बताया है। परिवार के लिए घर खरीदने और कुछ गाड़ियां खरीदने की भी उनकी योजना है। उनकी ड्रीम कार डॉज चैलेंजर है। अमृतपाल ने 19 सितंबर, 2026 के ड्रॉ का टिकट सरी से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 23 सितंबर को वैंकूवर स्थित बीसीएलसी कार्यालय में अपना पुरस्कार क्लेम किया। बीसीएलसी लॉटरी कॉरपोरेशन ने 29 सितंबर को सार्वजनिक रूप से उनकी जीत की घोषणा की। सुरक्षा कारणों से अमृतपाल का पंजाब में पता साझा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed