फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Amarnath Yatra 2025 Baba Barfani holy cave will be seen in a new form outer structure is being prepared anew

Amarnath Yatra 2025: अब 100 लोग एक साथ कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, नए स्वरूप में दिखेगी पवित्र गुफा

Tue, 28 Jan 2025 11:12 AM IST
शाहरुख खान विकास मल्होत्रा, अमर उजाला, लुधियाना
विकास मल्होत्रा, अमर उजाला, लुधियाना Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jan 2025 11:12 AM IST
सार

बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा नए स्वरूप में दिखेगी। बाहर का ढांचा नया तैयार हो रहा है। एक साथ पांच लाइनें लग सकेंगी। सौ से अधिक श्रद्धालु एक बार में बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। लुधियाना के आर्किटेक्ट ने ढांचे का मॉडल तैयार किया है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2025 Baba Barfani holy cave will be seen in a new form outer structure is being prepared anew
Amarnath Yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा श्री अमरनाथ बर्फानी की पवित्र गुफा के बाहर का सारा नजारा आने वाले समय में नए स्वरुप में दिखेगा। पवित्र गुफा के बाहर का सारा ढांचा नया बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लुधियाना के आर्किटेक्ट नवल कुमार ने इसका डिजाइन तैयार किया है। 
विज्ञापन


नए डिजाइन के दौरान श्रद्धालु आने वाले दिनों में बिना किसी धक्का-मुक्की के बाबा बर्फानी के आराम से दर्शन कर पाएंगे। पांच लाइनों में नया ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिसमें 100 से ज्यादा श्रद्धालु एक बार में ही गुफा के प्रांगण में खड़े होकर बाबा बर्फाने के दर्शन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


रविवार को श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाइजेशन (साइबो) की तरफ से एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें देश के अलग अलग हिस्सों से पहुंचे भंडारा संस्थाओं ने पहुंच कर अपनी हाजिरी थी। वहीं भंडारा संस्थाओं ने अपनी तकलीफे भी बताई और साथ ही साथ अपने सुझाव भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्किटेक्ट नवल ने बताया कि पहले श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए अस्थायी लाइनों में खड़े होते थे। अब गुफा में 5 विशेष लाइनें बनाई जा रही है। ये लाइनें बाबा बर्फानी जी के पवित्र शिवलिंग से कुछ दूरी पर बनाई जा रही है, ताकि एक बार में 100 से ज्यादा श्रद्धालु आसानी से बाबा के दर्शन कर सकें। गुफा में गर्मी न लगे, इसके लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है।
Trending Videos

तैयारियां शुरू हो चुकी हैं : राजन कपूर
श्री अमरनाथ भंडारा संगठन साइबो के अध्यक्ष राजन कपूर ने बताया कि यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज 150 से अधिक भंडारा आयोजक आए हैं। कुछ भंडारा आयोजक प्रयागराज गए हैं। आने वाले एक या दो दिन में सभी भंडारा संचालकों के पास श्राइन बोर्ड की ओर से आमंत्रण पत्र पहुंच जाएंगे। भंडारा आयोजकों की कई प्रमुख मांगें हैं, जिनमें से कई का समाधान हो चुका है और कई बाकी हैं।

माता श्री वैष्णो देवी जी यात्रा के जैसे हो यात्रा पास
पिछले 26 साल से भंडारा संचालन करने वाली संस्था बर्फानी सेवा समिति के प्रधान बलदेव अरोड़ा ने बताया कि यात्रियों की रजिस्टेशन होनी ही नहीं चाहिए। मेडिकल सिस्टम होना नहीं चाहिए। रजिस्ट्रेशन और मेडिकल सिस्टम इतना कठिन है कि कई यात्री इसी को देखकर यात्रा पर जाना ही कैंसिल कर देते हैं। 

अगर रजिस्ट्रेशन और मेडिकल प्रक्रिया यहां से बंद कर बालटाल या फिर पहलगाम में रजिस्ट्रेशन और मेडिकल शुरू कर दिया जाए तो अच्छा रहेगा। जैसे माता श्री वैष्णो देवी यात्रा करने से पहले पर्ची दी जाती है वैसे ही सिस्टम बना देना चाहिए। दोनों यात्राएं जम्मू कश्मीर सरकार के अधीन आती है और दोनों के चेयरमैन राज्यपाल है। वह कोई भी फैसला ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed