फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Amandeep became the first Punjabi player to be selected in the Indian rugby team

Ludhiana News: अमनदीप भारतीय रग्बी टीम में चयनित होने वाली पहली पंजाबी खिलाड़ी बनीं

Wed, 24 Sep 2025 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 24 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Amandeep became the first Punjabi player to be selected in the Indian rugby team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब की छात्रा, गांव धीरपुर फतेहगढ़ साहिब के मलूक सिंह की बेटी अमनदीप कौर ने अपने जुनून, साहस और निरंतर कड़ी मेहनत से पूरे पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
चीन में होने वाली एशियाई रग्बी चैंपियनशिप के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। यह पहली बार है जब पूरे पंजाब से किसी खिलाड़ी ने भारतीय रग्बी टीम में जगह बनाई है। अमनदीप ने अपने खेल कॅरिअर की शुरुआत एथलेटिक्स से की, जहां उन्होंने भाला फेंक के माध्यम से अपनी ताकत और फुर्ती को निखारा। बाद में, उन्होंने रग्बी की ओर रुख किया और राष्ट्रीय खेलों से लेकर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों तक, कई बार अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। अब एशियाई स्तर पर उनका चयन न केवल उनके लिए सम्मान की बात है, बल्कि विश्वविद्यालय और पंजाब के लिए भी गौरव की बात है।
विज्ञापन



इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. प्रितपाल सिंह ने कहा कि अमनदीप कौर की सफलता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा और क्षमता का प्रतीक है। अमनदीप कौर की सफलता यह सिद्ध करती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर मन दृढ़ हो और सपने बड़े हों, तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो कैप्शन : श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी की छात्रा अमनदीप कौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed