फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   All highways closed, three hours jammed in Bathinda

बठिंडा में सभी हाईवे किए बंद, तीन घंटे लगाया जाम

Sat, 06 Feb 2021 05:08 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
All highways closed, three hours jammed in Bathinda
बठिंडा में शनिवार को किसानों के साथ पहुंचे उनके छोटे बच्चें हाथों में झंडे उठाकर केंद्र सरकार खि? - फोटो : BATHINDA
बठिंडा। कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले दूसरे राज्यों से जोड़ने वाले सभी हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता जसपाल सिंह ने कहा कि शनिवार का चक्का जाम पूरे पंजाब समेत देश के अन्य राज्यों में किसानों की ओर से किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में किसानों ने अलग अलग नेशनल हाईवे पर धरना दिया और जाम लगाया। इसमें किसान परिवार सहित शामिल हुए।
विज्ञापन

किसानों की ओर से बठिंडा अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित घनईया चौक, चंडीगढ़ हाईवे, मानसा हाईवे, डबवाली हाईवे समेत अन्य स्थानों पर किए गए चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भारी फोर्स को तैनात की गई। इसके अलावा बाहर से शहर में दाखिल होने वाले वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए प्रशासन की तरफ से रूट को डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे बोले, मोदी अंकल हमारे भी मन की बात सुनें
किसानों के साथ घनइया चौक पर चक्का जाम में किसान यूनियन का झंडा उठाए बच्चे अमनवीर सिंह, संदीप सिंह, नवदीप सिंह का कहना था कि मोदी अंकल किसानों और उनके परिवारों की मन की बात को सुने। बच्चों ने कहा कि मोदी अंकल हर रविवार अपने मन की बात देश को सुनाते हैं, लेकिन इस रविवार को मोदी अंकल किसानों एवं उनके बच्चों के मन की बात सुनकर कृषि कानूनों को वापस लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed