फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AI and automation essential for Punjab's MSMEs: Saund

पंजाब के एमएसएमई के लिए एआई और ऑटोमेशन जरूरी: सौंद

Fri, 25 Sep 2026 05:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 25 Sep 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
AI and automation essential for Punjab's MSMEs: Saund
सीआईसीयू टेक शो के उद्धाटन पर पहुंच कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में उत्पादन, गुणवत्ता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक, ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाना अनिवार्य है। यह बात पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने शुक्रवार को सीआईसीयू टेक शो-2026 के उद्घाटन अवसर पर कही।


चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) ने अपने कॉम्प्लेक्स में इंडस्ट्री 4.0 एंड एआई ट्रांसफॉर्मेशन फॉर मैन्युफैक्चरर्स एंड एमएसएमई थीम पर यह टेक शो आयोजित किया। मंत्री सौंद ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का बड़ा आधार बन सकता है। इसके लिए उद्योगों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल समाधान अपनाने होंगे। सीआईसीयू अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने बताया कि तकनीक अब उद्योग के लिए विकल्प नहीं, बल्कि समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एआई और इंडस्ट्री 4.0 केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं हैं। छोटे उद्योग भी इन तकनीकों से लागत कम कर, गुणवत्ता सुधार कर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। टेक शो में 50 से अधिक तकनीकी और समाधान प्रदाताओं ने हिस्सा लिया। यहां एआई, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और ऊर्जा दक्षता जैसी उभरती तकनीकों के समाधान दिखाए गए। उद्योगपतियों को मशीनरी और तकनीकी समाधानों को प्रत्यक्ष देखने तथा विशेषज्ञों से बातचीत करने का अवसर मिला। सीआईसीयू महासचिव हनी सेठी ने कहा कि यह मंच निर्माताओं को उनकी जरूरत के मुताबिक तकनीकी समाधान समझने में मदद करेगा। प्रदर्शनी में तकनीक अपनाने, नवाचार, बौद्धिक संपदा और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed