Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   After High Court reprimand Raikot SDM Gurbir Singh Kohli named in bribery case

Ludhiana: हाईकोर्ट की फटकार के बाद एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली रिश्वतकांड में नामजद, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Tue, 11 Nov 2025 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 09:58 AM IST
सार

12 जून को रायकोट एसडीएम दफ्तर की अलमारी से 24 लाख 6 हजार रुपये की रिश्वत समेत एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली के स्टेनो जतिंदर सिंह नीटा नूरपुरा को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद लुधियाना विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन
After High Court reprimand Raikot SDM Gurbir Singh Kohli named in bribery case
रिश्वतकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजिलेंस विभाग रेंज लुधियाना ने बहुचर्चित रायकोट एसडीएम दफ्तर रिश्वतकांड में पांच महीने बाद तत्कालीन एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली को नामजद कर लिया है। ये कदम पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय की फटकार के बाद उठाया गया है। 

विज्ञापन


12 जून को रायकोट एसडीएम दफ्तर की अलमारी से 24 लाख 6 हजार रुपये की रिश्वत समेत एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली के स्टेनो जतिंदर सिंह नीटा नूरपुरा को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद लुधियाना विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन


पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल सिद्धार्थ संधू के अनुसार विजिलेंस के डीएसपी और जांच अधिकारी शिवचंद ने गुरबीर सिंह कोहली को नामजद करने की जानकारी उच्च अदालत को दे दी है। रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार के निजी सचिव और मुकदमे के शिकायतकर्ता करमजीत सिंह कमल सूखाणा ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके विजिलेंस विभाग पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद हाईकोर्ट जज सुवीर सहगल के आदेश पर पांच महीने बाद कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना विजिलेंस के डीएसपी और मुकदमे के जांच अधिकारी शिवचंद ने उच्च अदालत में रिकॉर्ड समेत पेश होकर बताया कि गुरबीर सिंह कोहली को 24 अक्तूबर को ही केस में नामजद कर दिया गया है। 

पांच महीने से भूमिगत चल रहे एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुकदमे में नामजद होने से पहले भी लुधियाना सेशन्स कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी। जिला अदालत के जज अमरिंदर सिंह शेरगिल ने इसे रद्द करते हुए आदेश में स्पष्ट कहा था कि जब तक उन्हें नामजद ही नहीं किया जाता तो याचिका दाखिल करने का क्या औचित्य है। अब 24 अक्तूबर को केस में नामजद किए जाने के बाद एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली ने अपने वकील पवन कुमार घई के माध्यम से दोबारा अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की जिसे जज अमरिंदर सिंह शेरगिल की अदालत ने दोबारा रद्द करते हुए सख्त टिप्पणियां भी की हैं। 

विजिलेंस विभाग ने जांच के दौरान गुरबीर सिंह कोहली के ठिकानों से भारी मात्रा में जेवर, नामी- बेनामी जमीन जायदाद, वाहनों के कागजात और रुपये भी बरामद किए हैं। एसडीएम कोहली फरार हैं, निलंबित करने के बाद अब पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 

12 जून को डीएसपी शिवचंद की अगुवाई वाली विजिलेंस रेंज लुधियाना की टीम ने एसडीएम दफ्तर में रेड करके गुरबीर सिंह कोहली के राइट हैंड स्टेनो जतिंदर सिंह नीटा नूरपुरा को रिश्वत के 24 लाख 6 हजार रुपये समेत रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस टीम के आने से चंद मिनट पहले ही एसडीएम गुरबीर सिंह गुरबीर सिंह कोहली दो बैग लेकर अपने ड्राइवर के साथ सरकारी वाहन में चले गए थे। पूछताछ में स्टेनो जतिंदर सिंह नीटा नूरपुरा ने बताया था कि एसडीएम कोहली ने ही 24 लाख 6 हजार रुपये अलमारी में रखने के लिये दिये थे और जो दो बैग लेकर वो अपने ड्राइवर के साथ फरार हुये संभवत उनमें भी लाखों रुपये थे। 


नीटा की गिरफ्तारी के बाद 14 जून को विजिलेंस ने यूथ अकाली दल के उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह बग्गी झोरड़ां को भी पूछताछ के लिए लुधियाना दफ्तर बुलाकर गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया कि पकडे़ गये रुपयों में से 10 लाख रुपये बग्गी झोरड़ां ने ही एसडीएम को बतौर रिश्वत दिए थे। बग्गी झोरड़ां ने ये रिश्वत जमीन के केस का फैसला अपने हक़ में करवाने के लिये दिए थे। नीटा और बग्गी झोरड़ां पिछले 5 महीने से जेल में बंद हैं और बग्गी की जमानत याचिका लुधियाना सेशंस कोर्ट द्वारा रद्द की जा चुकी है। बग्गी ने अब हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। स्टेनो नीटा नूरपुरा ने सरकारी गवाह बनने की पेशकश करते हुए अर्जी दी है। इस याचिका पर 12 अक्तूबर को सुनवाई होनी है। लुधियाना सेशंस कोर्ट ने इस मामले में विजिलेंस विभाग और नीटा नूरपुरा को नोटिस जारी कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed