फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accused woman escaped from custody of Khanna police

Khanna: पुलिस को चकमा देकर भागी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार महिला, मेडिकल के लिए लाया गया था अस्पताल

Thu, 09 Nov 2023 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 10:28 AM IST
सार

नाबालिग लड़की को शादी कराने का झांसा देकर घर से भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने गांव होल की प्रीति और उसके पति मलागर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी महिला प्रीति को गिरफ्तार कर लिया था। मेडिकल की प्रक्रिया के दौरान पुलिस को पता ही नहीं चला कि आरोपी महिला कब फरार हो गई।

विज्ञापन
Accused woman escaped from custody of Khanna police
पंजाब पुलिस - फोटो : file photo

विस्तार

खन्ना पुलिस की हिरासत से एक आरोपी महिला चकमा देकर फरार हो गई। महिला को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। जब पुलिस की टीम इमरजेंसी वार्ड में थी तो आंख बचाकर आरोपी महिला मेन गेट से बाहर भाग गई और फिर हाथ नहीं आई। हालांकि लंबे समय तक पुलिस की टीमें शहर में महिला को ढूंढती रहीं। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। 
विज्ञापन


सदर थाना में नाबालिग लड़की को शादी कराने का झांसा देकर घर से भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने गांव होल की प्रीति और उसके पति मलागर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी महिला प्रीति को गिरफ्तार कर लिया था। उसे बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया। साथ में लेडी कॉन्स्टेबल भी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पराली प्रबंधन में घोटाला: पंजाब में मशीनें खरीदे बिना ही डकार गए लाखों की सब्सिडी, सरकार ने बैठाई जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल की प्रक्रिया के दौरान पुलिस को पता ही नहीं चला कि आरोपी महिला कब फरार हो गई। एसएचओ हरदीप सिंह ने कहा कि महिला की तलाश की जा रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानों पर कैमरे चेक किए गए। इसी बीच पता चला कि आरोपी महिला बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि महिला बस में फरार हो गई। लेकिन महिला के पास न तो आधार कार्ड था और न ही कोई पैसा। उसका ज्यादा दूर जाना संभव नहीं है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी महिला यूपी भाग सकती है। इसे लेकर पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed