फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accused of murder of taxi driver arrested from Muzaffarnagar

Ludhiana News: टैक्सी ड्राइवर की हत्या का आरोपी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, हथियार बरामद

Mon, 12 Aug 2024 09:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder of taxi driver arrested from Muzaffarnagar
समराला नेशनल हाईवे पर गोली मारकर की थी हत्या
विज्ञापन







खन्ना। कुछ दिन पहले खन्ना के समराला क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुई टैक्सी ड्राइवर की हत्या का मामला लुधियाना, चंडीगढ़ व यूपी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन से सुलझा लिया है। आरोपी सतपाल निवासी फेस-1 चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 देसी पिस्टल, 2 मैगजीन और 6 कारतूस बरामद कर लिए हैं। एसएसपी अश्विनी गोत्याल ने बताया कि 10 अगस्त की सुबह टैक्सी ड्राइवर रवि कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। एसएसपी ने बताया कि रवि कुमार और आरोपी सतपाल दोनों मूल रूप से मुजफ्फरनगर (यूपी) के रहने वाले हैं और फिलहाल राम दरबार में रहते थे। रवि की पत्नी पिंकी के परिवार के सतपाल से अच्छे संबंध थे। इसी वजह से दोनों में पुरानी रंजिश थी। 9 अगस्त की रात जब दोनों सवारी छोड़ने लुधियाना आए तो वापसी पर इनका झगड़ा हो गया। रवि ने बचाव करने के लिए टैक्सी रोकी थी लेकिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि सतपाल ने उसे गोली मार दी। एसएसपी ने कहा कि झगड़ा किसी महिला को लेकर हुआ था, लेकिन इसमें रवि की पत्नी पिंकी का कोई रोल नहीं है।

जानकार ही निकला रवि का हत्यारा















एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी कार लेकर पिंजौर चला गया था। उसके बाद डेराबस्सी में गाड़ी पार्क की और मुजफ्फरनगर चला गया। आरोपी सतपाल का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। मुजफ्फरनगर में दर्ज मर्डर केस में वह 13 साल जेल काटने के बाद फरवरी 2024 में ही मेरठ जेल से बाहर आया था। मेरठ में चोरी और चंडीगढ़ में झगड़े का केस भी दर्ज है। आरोपी का रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब पिस्टल बरामद करने पहुंचे तो उसने भागने की कोशिश की। वह गिर गया और उसकी बाजू टूट गई। कराया जाना था, तो पुलिस आरोपी की निशानदेही पर वारदात वाली जगह पहुंची। वहां से आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। भागते समय वह गिर गया और उसकी बाजू टूट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed