फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accused of molesting an 8-year-old girl arrested

Ludhiana News: 8 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 26 Jun 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting an 8-year-old girl arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। थाना दाखा की पुलिस ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी सुरेश कुमार वासी सुखमनखेड़ा जिला हरदोई यूपी के खिलाफ धारा 354 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। डीएसपी जसबिंदर सिंह खेरा ने बताया कि आरोपी और बच्ची का परिवार इलाके की एक बिल्डिंग के अलग अलग क्वार्टर में रहते हैं। पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करवाई गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो इलाके की समाजसेवी संस्था में काम पर गई थी। लौटने पर बेटे ने बताया कि सुरेश अंकल उसकी बहन को जबरदस्ती उठा कर अपने क्वार्टर में ले गए। बेटी बहुत डरी हुई थी। बात करने पर बेटी ने बताया कि सुरेश अंकल जबरदस्ती गोद में उठाकर अपने क्वार्टर में ले गए। क्वार्टर के कमरे की कुंडी लगाकर उसे बिस्तर पर लेटा दिया। बेटी ने बताया कि सुरेश अंकल ने उसके शरीर और गुप्तांग से छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज कर दिया है, लेकिन इलाके के लोगों में इस हैवानियत के प्रति रोष और गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed