फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accused of deliberately not allowing the Union Minister's plane to land

Ludhiana News: केंद्रीय मंत्री के जहाज को जान बूझकर लैंड न होने देने का लगाया आरोप

Tue, 28 May 2024 11:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 28 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Accused of deliberately not allowing the Union Minister's plane to land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। मानसा की अनाज मंडी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हवाई जहाज लैंड न हो सकने को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है। भाजपा ने रैली के मंच से पंजाब की भगवंत मान सरकार व जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हवाई जहाज जानबूझ कर लैंड नहीं होने दिया गया ताकि वह इस रैली में न पहुंच सके। भाजपा ने यह भी कहा कि रैली में केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा था जिसे देखकर राज्य सरकार बौखलाहट में आ गई और उन्होंने यह शरारत की।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मानसा में भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर सिद्धू की विशाल रैली को संबोधित करना था। उन्हें देखने व सुनने के लिए आम लोगों के अलावा महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची थीं। उन्होंने दोपहर करीब 2 बजे रैली को संबोधित करना था लेकिन शाम पांच बजे तक वह रैली स्थल पर नहीं पहुंच पाईं। बताया जा रहा है कि उनका हवाई जहाज शहर की सिरसा रोड स्थित अनाज मंडी में लैंड होना था। काफी देर हवाई जहाज आसमान में उड़ता रहा लेकिन उनको यहां नीचे से जहाज उतारने का सिग्नल नहीं दिया गया। कुछ देर के बाद केंद्रीय मंत्री को बठिंडा जाना पड़ा। जब यह सूचना रैली मंच पर पहुंची तो भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर सिद्धू पंजाब सरकार पर भड़क पड़े। उन्होंने मंच पर बोला कि यह राज्य सरकार की शरारत है क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी इस बड़ी रैली को संबोधित करे।
विज्ञापन

परमपाल कौर सिद्धू ने कहा कि राज्य सरकार याद रखे कि उसकी यह शरारत कभी भी कहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगा और इसका जवाब भी दिया जाएगा। यह बोलकर परमपाल कौर बठिंडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीसी परमवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने हवाई जहाज को उतारने के लिए आधे घंटे में परमिशन ले ली थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हवाई जहाज वहां क्यों नहीं उतर पाया, यह जहाज के पायलट या केंद्रीय मंत्री ही जानते हैं। उन्होंने परमपाल कौर द्वारा जहाज को जान बूझकर न उतरने देने की बात को निराधार बताया और कहा कि वह करीब आधा घंटा खुद वहां खड़े होकर हवाई जहाज के नीचे उतरने का इंतजार करते रहे।

फोटो : 28 एमएएन 1 जेपीजी 9 मानसा की अनाज मंडी में मंच से संबोधित करतीं भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर सिद्धू व नेतागण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed