फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accused attack three youths Ludhiana accused while returning office stopped car them

लुधियाना में तीन युवकों पर हमले के आरोपियों की पहचान, कचहरी से लौटते समय आरोपियों ने गाड़ी रोककर किया था जानलेवा हमला

Tue, 09 Feb 2021 05:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Accused attack three youths Ludhiana accused while returning office stopped car them
लुधियाना। पेशी से लौटते समय ईसा नगरी पुली पर इस्लामगंज निवासी परगट सिंह, उसके भाई व दोस्त पर हमले के आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपियों की पहचान लोटा ग्रुप के लोटा, सागर, हीरा, राजा, गोपी, गैरी निवासी मंजीत सिंह नगर के रूप में हुई है। छह अन्य पर भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

परगट सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने भाई इंद्रमोहन और दोस्त राकेश के साथ कार में कचहरी पेशी पर गए थे। लौटते समय जब वह ईसा नगरी पुली पर पहुंचे तो आरोपी वहां पहले से ही तैयार थे। उन्होंने उनकी गाड़ी को घेर लिया और तेजधार हथियार, लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। जब वे कार से बाहर निकले तो उन पर हमलाकर उन्हें भी बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद घटनास्थल से धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed