फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, woman died in accident, ludhiana accident

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत

Thu, 14 Jul 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 14 Jul 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
accident, woman died in accident, ludhiana accident
दुर्घटना
पत्नी और चार साल के बेटे के साथ बाइक पर जालंधर से लुधियाना आ रहे व्यक्ति को ओवरटेक के चक्कर में महिंदरा पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों नीचे गिर गए।
विज्ञापन


हादसे में बाइक चालक और उसके बेटे की जान तो बच गई, लेकिन उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान आयशा के रुप में हुई है, जबकि उसका पति मोहम्मद अजमल और उसका बेटा अयान निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। दोनों की टांगें टूट गई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


प्रताप सिंह वाला के रहने वाले सुदाम हुसैन ने बताया कि उसका भाई मोहम्मद अजमल, लेडीज कोटी का काम करता है। अजमल, अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर जालंधर अपने दोस्त से मिलने गया था। वापस आते समय जब वह सतलुज पुल पर पहुंचा, तो पीछे से ओवरस्पीड महिंदरा पिकअप आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ओवरटेक करने के चक्कर में अजमल की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक समेत तीनों नीचे गिर गए। हादसे के बाद रुकने के बजाय महिंदरा पिकअप का ड्राइवर गाड़ी भगा ले गया। इस हादसे में उसकी भाभी आयशा की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके भाई अजमल और भतीजे अयान की टांग टूट गई है।


जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed