फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, two died accident in ludhiana, ludhiana accident

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

Sun, 21 Aug 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 21 Aug 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
accident, two died accident in ludhiana, ludhiana accident
दुर्घटना
साहनेवाल के गांव साहनी के पास रविवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान समराला के रहने वाले मनजिंदर सिंह (21) और हरविंदर सिंह (23) के रुप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। 

थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने कहा कि मनजिंदर और हरविंदर विवाह पार्टियों में लाइटिंग लगाने का काम करते है। रविवार को दोनों बाइक पर साहनेवाल किसी काम से आए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों समराला लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में जब वह गांव साहनी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें साइड मार दी। जिससे वह नीचे गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में छोड़ कर आरोपी वाहन चालक फरार होने में कामयाब हो गया। इसी दौरान लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed