{"_id":"57939b1b4f1c1b247cc4bd5e","slug":"accident-school-van-turned-12-students-injured-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन पलटी, 12 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन पलटी, 12 बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव सरदारगढ़ के पास शनिवार सुबह एक निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 12 बच्चे घायल हो गए। बच्चों को बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्री गुरुनानक देव पब्लिक स्कूल प्योरी मुक्तसर साहिब की वैन सुबह गांव चुग्घेगलां से बच्चों को ले जाने के लिए रवाना हुई। जैसे ही वैन सरदारगढ़ के पास पहुंची ओवर लोड और तेज स्पीड होने के कारण पलट गई। हादसे में करीब 12 बच्चे घायल हो गए।
घायलों को बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल छह बच्चों को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे में हरमनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह निवासी चुग्घेकलां, सुखमन प्रीत कौर, नवजोत कौर निवासी चुग्घेकलां घायल हुए।
विज्ञापन
गांव चुग्घे कलां की गगनदीप कौर सरदागढ़ में एक स्कूल में अध्यापिका हैं। वह भी इसी वैन में सवार थी जो दुर्घटना का शिकार हो गई। गौरतलब है कि कुछ माह पहले जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधक की बैठक में बस परिचालक को सही करने के लिए चेतावनी दी थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर अभिभावक आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे।
घायल बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने और तेज गति के कारण हादसा हुआ है। अभिभावकों ने इस दुर्घटना के लिए स्कूल प्रशासन को दोषी ठहराते हुए शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। घायल छात्राओं के मुताबिक चालक कई दिनों से तेज गति से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने बच्चों के परिजनों के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।