{"_id":"5759929d4f1c1b70359c5b30","slug":"accident-road-roller-killed-man-ludhiana-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड रोलर ने लाइट प्वाइंट पर रुके स्कूटर सवार को कुचला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड रोलर ने लाइट प्वाइंट पर रुके स्कूटर सवार को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 09 Jun 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नगर चौक स्थित लाइट प्वाइंट पर ग्रीन लाइट का इंतजार कर रहे नरिंदरपाल को एक रोड रोलर ने टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गया। उसके बाद चालक ने रोड रोलर उस पर चढ़ा दिया। पीछे आ रहे उसके भतीजे ने उसे डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने रोड रोलर ड्राइवर को मौके पर ही काबू कर लिया। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर अनवारुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नरिंदर पाल एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वह अपने स्कूटर पर बस स्टैंड के पास स्थित एक बैंक में जा रहे थे। नरिंदरपाल भारत नगर चौक पहुंचे तो वहां रेड लाइट थी। वह ग्रीन लाइट के लिए रुक गए। इसी दौरान पीछे से एक रोड रोलर आया, उसने स्कूटर को टक्कर मारते हुए रोड रोलर नरिंदरपाल पर चढ़ा दिया। हादसे में नरिंदरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के दौरान नरिंदरपाल का भतीजा जोगिंदरपाल पीछे ही था। वह तुरंत नरिंदरपाल को डीएमसी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। चौक में मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने रोड रोलर के ड्राइवर को काबू कर थाना डिवीजन पांच की पुलिस को सौंप दिया। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर रोड रोलर कब्जे में ले लिया गया है।