फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident in khanna tipper collided with truck

Khanna: दिल्ली हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, खड़े टिप्पर से टकराया ट्रक; टिप्पर चालक की माैत

Sat, 08 Nov 2025 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 11:40 AM IST
सार

सड़क किनारे खड़ा टिप्पर पंचर हुआ था और चालक हाईवे पर ही उसका टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टिप्पर को टक्कर मार दी। हादसे में टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
accident in khanna tipper collided with truck
खन्ना में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना में शनिवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक खड़े टिप्पर के पीछे टकराया, जिससे ट्रक का ड्राइवर स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया। वहीं टिप्पर चालक की माैत हो गई। 

विज्ञापन


स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति सतपाल ने कटर की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में ट्रक का क्लीनर भी घायल हुआ, जो टक्कर के दौरान शीशा तोड़कर बाहर जा गिरा। उसे दोराहा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन




पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ा टिप्पर पंचर हुआ था और चालक हाईवे पर ही उसका टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टिप्पर को टक्कर मार दी। हादसे में टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारी ने बताया कि हादसे की वजह टिप्पर चालक की लापरवाही रही। उन्होंने कहा कि टिप्पर चालक को वाहन किसी सुरक्षित जगह पर ले जाकर पंचर लगवाना चाहिए था, लेकिन उसने हाईवे के बीचों-बीच खड़ा कर मरम्मत शुरू कर दी, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed