{"_id":"6ad890603f52223f0d0450e6","slug":"accident-in-khanna-motorcycle-collides-with-combine-harvester-on-bhadla-road-man-died-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना में दर्दनाक हादसा: भादला रोड पर कंबाइन से टकराई बाइक, युवक का सिर धड़ से अलग हुआ; साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना में दर्दनाक हादसा: भादला रोड पर कंबाइन से टकराई बाइक, युवक का सिर धड़ से अलग हुआ; साथी घायल
Wed, 21 Oct 2026 03:44 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना
Published by: Nivedita
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:44 PM IST
सार
जश्नप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह निवासी गांव भादला नीचा मंगलवार की देर शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वे गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर से आ रही कंबाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
खन्ना में हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
खन्ना के भादला रोड पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सामने से आ रही कंबाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चला रहे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक को गंभीर हालत में पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक और कंबाइन का मालिक एक ही गांव भादला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जश्नप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह निवासी गांव भादला नीचा मंगलवार की देर शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वे गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर से आ रही कंबाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सामने से आ रही कंबाइन के तेज कटर में फंस गई। इस दौरान मोटरसाइकिल चला रहे जश्नप्रीत सिंह का सिर कटर से टकराने के कारण धड़ से अलग हो गया और करीब 20 फुट दूर जा गिरा। हादसे में जश्नप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।