फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, bus overturn in ludhiana, accident in ludhiana

तेज रफ्तार बस पलटी, आठ घायल 

Sun, 17 Apr 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधिायाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधिायाना) Updated Sun, 17 Apr 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
accident, bus overturn in ludhiana, accident in ludhiana
हादसा
लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग स्थित गांव शेखुपुरा के पास एक प्राइवेट कंपनी की बस पलट गई। हादसे में बस में सवार बच्चे सहित करीब आठ सवारियां घायल हो गई। हादसा रविवार दोपहर को हुआ। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे अमृतपाल ढिल्लों कंपनी की बस लुधियाना से जगरांव जा रही थी। जब वह गांव शेखुपुरा के पास पहुंची तो अचानक बेकाबू होकर सड़क के कच्चे रास्ते पर पलट गई। इससे बस में बैठे लोग घायल हो गए। सवारियों के चीखने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह बस में घायल पड़ी सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना दाखा के एसएचओ कुलवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे में घायल रमनप्रीत कौर, हरमनजोत सिंह, सीमा सुजापुर, जरनैल कौर, हरजिंदर कौर, अमनदीप कौर और बच्चे रघुवीर सिंह को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed