फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   'AAP' protest against state government in Bathinda

सूबा सरकार के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन

Fri, 19 Feb 2021 04:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
'AAP' protest against state government in Bathinda
बठिंडा में शुक्रवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना देते आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता। स? - फोटो : BATHINDA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। निकाय चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ फायर ब्रिगेड चौक पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मतगणना को लेकर हाईकोर्ट जाने का एलान किया।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह जीदा ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल एवं उनके रिश्तेदार जयजीत सिंह जौहल ने सरेआम धक्काशाही की है। जीदा ने कहा कि सरकार का काम होता लोकतंत्र के तहत निगम चुनाव करवाए। प्रदेश सरकार ने निगम चुनाव में खुलेआम गुंडागर्दी की और लोगों को मतदान के अधिकार भी इस्तेमाल नहीं करने दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बने चार वर्ष से अधिक समय हो चुक है, कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। इससे प्रदेश के लोग निराश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने निगम चुनाव में कांग्रेस की हार होते देख अपनी साख बचाने के लिए धक्केशाही कर चुनाव नतीजे कांग्रेस के हक में करवाए। जीदा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से नगम चुनाव नतीजों को लेकर हुई धांधली के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed